Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ‘इंडिया’ गठबंधन पर राहुल गांधी का बयान, “देशभर में व्याप्त अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे”
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    ‘इंडिया’ गठबंधन पर राहुल गांधी का बयान, “देशभर में व्याप्त अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे”

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ‘इंडिया’ गठबंधन पर राहुल गांधी का बयान, “देशभर में व्याप्त अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेंगे”
    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ देशभर में अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेगा। एक दिन पहले ही ‘इंडिया’ के घटक दल तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी ने राज्य में अकेले लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ ने बृहस्पतिवार को असम से पश्चिम बंगाल में प्रवेश किया और यह कूच बिहार जिले के बशीरहाट पहुंची। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने यहां पहुंचने पर राहुल गांधी का गर्मजोशी से स्वागत किया।

     

     

    इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी  और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ  पर नफरत और हिंसा को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि यात्रा से ‘न्याय’ शब्द को इसलिए जोड़ा गया है क्योंकि ‘देशभर में अन्याय व्याप्त है।’ उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा और आरएसएस नफरत और हिंसा फैला रहे हैं। हमने यात्रा के साथ ‘न्याय’ शब्द जोड़ा है क्योंकि देशभर में अन्याय व्याप्त है। ‘इंडिया’ गठबंधन देशभर में व्याप्त अन्याय के खिलाफ लड़ेगा।’’

     

     

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अचानक घोषणा की कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में अकेले मैदान में उतरेगी। इससे विपक्षी गठबंधन को झटका लगा। इसके बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया आई कि ममता बनर्जी के बिना ‘इंडिया’ गठबंधन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। तृणमूल कांग्रेस ने राहुल की यात्रा के बारे में सूचना नहीं होने का हवाला देते हुए इसमें शामिल नहीं होने की बात कही है। वहीं राज्य में और ‘इंडिया’ गठबंधन में कांग्रेस के सहयोगी माकपा और अन्य वाम दल ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ में भाग ले सकते हैं।

    पश्चिम बंगाल में यह यात्रा 523 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और छह जिलों तथा छह लोकसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। अप्रैल-मई 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद से यह राहुल गांधी का पहला प्रदेश दौरा है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगणतंत्र दिवस के मौके पर 1132 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से किया जाएगा सम्मानित
    Next Article सीएम आवास के पास गैर जरूरी भीड़ की वजह से सीआरपीएफ आई, यह सरकार और जेएमएम की गलती: सीपी राधाकृष्णन

    Related Posts

    साकची गुरुद्वारा चुनाव: वर्तमान प्रधान निशान सिंह ने 3 वर्षों की उपलब्धियां गिनाकर किया चुनावी प्रचार का आगाज

    May 18, 2025

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    May 18, 2025

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    May 18, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची गुरुद्वारा चुनाव: वर्तमान प्रधान निशान सिंह ने 3 वर्षों की उपलब्धियां गिनाकर किया चुनावी प्रचार का आगाज

    डा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी जमशेदपुर झारखंड द्वारा प्रस्तुत राशिफल क्या कहते हैं आपके सितारे देखिए अपना राशिफल

    “मालदार दूल्हा ढूंढने वालों, खुद से भी सवाल करो!”

    आगे की सोचने की आवश्यकता 

    चेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया के खिलाफ एक्शन के मायने

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    एक मित्र की फेसबुक से :होटल मालिक और वेटर को “श्रेष्ठ नागरिक” सम्मान

    रक्तचाप दिवस पर सिविल सर्जन ने उच्च रक्तचाप के लक्षण एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी

    ख़ापरसाई में ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर सड़क के बीचोबीच टेंट लगाकर किया प्रदर्शन

    जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का किया खुलासा जुगसलाई पुलिस ने चोरी मामले का खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया साथ में गहने भी हुआ बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.