Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गढ़वा में राहुल गांधी का रोड शो, न्याय यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पलामू में करेंगे रात्रि विश्राम
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    गढ़वा में राहुल गांधी का रोड शो, न्याय यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पलामू में करेंगे रात्रि विश्राम

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गढ़वा में राहुल गांधी का रोड शो, न्याय यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पलामू में करेंगे रात्रि विश्राम

    पलामूः राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा चरण झारखंड में बुधवार से शुरू हो जाएगा. छत्तीसगढ़ से होते हुए राहुल गांधी गढ़वा के गोदरमना से झारखंड के इलाके में दाखिल होंगे. गढ़वा में राहुल गांधी का रोड शो है जबकि पलामू के बिश्रामपुर के बी मोड़ में जनसभा का आयोजन किया गया है

    पलामू में रोड शो करेंगे राहुल

    बता दें कि बुधवार की रात में राहुल गांधी पलामू के नावाबाजार प्रखंड में पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे. गुरुवार को सुबह सात बजे में नावाबाजार से निकलकर पलामू के छतरपुर के इलाके में रोड शो करेंगे उसके बाद वह बिहार के औरंगाबाद के इलाके में दाखिल हो जाएंगे. राहुल गांधी के कार्यक्रम को लेकर पलामू में कांग्रेस की तैयारी अंतिम चरण में है. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम मोहम्मद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत कई शीर्ष नेता कैंप कर रहे हैं. उम्मीद जताई जा रही है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी गुरुवार को भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे.

     

     

    सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. जिस इलाके से राहुल गांधी को गुजरना है, उस इलाके को छावनी में तब्दील किया जा रहा है. राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात अधिकारी गढ़वा और पलामू में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं. पलामू और गढ़वा में राहुल गांधी के कार्यक्रम में 5000 के करीब जवानों को तैनात किया जा रहा है. राहुल गांधी 14 और 15 फरवरी को पलामू में है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“महिला सशक्तिकरण की बात विचारों की जागरूकता पर निर्भर करती है “
    Next Article किसान-पुलिस में संघर्ष, पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.