Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 8, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा

    राहुल गांधी ने लोकसभा की कार्रवाही से उनके बयान को हटाए जाने को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मेरे सिंपल से सवाल थे, जिनके जवाब नहीं मिले।

    संसद के दोनों सदनों (लोकसभा व राज्यसभा) में अदाणी के मुद्दे संग्राम के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि “2004 से 2014 आजादी के इतिहास में घोटाला का दशक रहा।

     

    UPA के वे दस साल में भारत के हर कोने में आतंकवादी हमलों का सिलसिला चलता रहा। हर नागरिक असुरक्षित था। चारों तरफ ये सूचना रहती थी किसी अनाजानी चीज को हाथ मत लगाना। वहीं 2014 से विपक्षी दल आरोप लगाते रहे हैं कि भारत कमजोर हो गया है और उसने अपनी प्रमुखता खो दी। अब वे कहते हैं कि भारत निर्णय लेने में अन्य देशों को प्रभावित करने के लिए काफी मजबूत हो गया है। मैं चाहूंगा कि वे इस भ्रमित स्थिति से बाहर आएं और अंत में तय करें कि भारत मजबूत हुआ है या कमजोर।”

    इस दौरान कई अन्य आरोपों को लेकर राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी नेताओं पर प्रधानमंत्री ने निशाना साधा। इस दौरान कई विपक्षी पार्टियों के सांसदों ने लोकसभा से वॉकआउट किया। प्रधानमंत्री के इस भाषण पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री के भाषण से संतुष्ट नहीं हूं। इसके साथ ही लोकसभा की कार्रवाही से बयान हटाने जाने को लेकर भी राहुल गांधी ने निशाना साधा है।

    अदाणी को बचाने की कोशिश कर रहे हैं प्रधानमंत्री : राहुल गांधी
    प्रधानमंत्री के भाषण के बाद जब मीडिया ने राहुल गांधी से भाषण के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि “मैं (प्रधानमंत्री के भाषण) से संतुष्ट नहीं हूं।

     

    पूछताछ की कोई बात नहीं हुई। अगर वह (गौतम अडानी) दोस्त नहीं हैं तो उन्हें (पीएम) कहना चाहिए था कि जांच होनी चाहिए। यह स्पष्ट है कि पीएम उनको (गौतम अडानी) बचाने की कोशिश कर रहे हैं।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहिंदू हृदय सम्राट स्वर्गीय श्री बी के त्रिवेदी जी के 81 वीं जन्म जयंती समारोह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास होगें शामिल
    Next Article लोकसभा में बोले PM मोदी’तुम्हारे पांव के नीचे कोई जमीन नहीं, कमाल ये है कि फिर भी तुम्हें यकीन नहीं..’

    Related Posts

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    June 23, 2026

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    समस्तीपुर जिले के कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में अपराधियों ने गिट्टी व्यवसायी सोनू सिंह (40) की गोली मारकर हत्या कर दी।

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.