Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनावों में हार की ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे राहुल और अखिलेश : अमित शाह
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    चुनावों में हार की ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे राहुल और अखिलेश : अमित शाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    चुनावों में हार की ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे राहुल और अखिलेश : अमित शाह

    महराजगंज :  केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि इन्होंने तय कर लिया है कि लोकसभा चुनावों में हार का ठीकरा इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर फोड़ना है। शाह ने यहां पार्टी के उम्मीदवार पंकज चौधरी के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनावों के पहले पांच चरणों में ही बहुमत हासिल कर चुकी है।

     

     

    उन्होंने कहा, ”चार जून को मतगणना है। चार तारीख की दोपहर को दोनों शहजादे (राहुल गांधी और अखिलेश यादव) संवाददाता सम्मेलन करेंगे और कहेंगे कि ईवीएम खराब थी इसलिए हम चुनाव हार गए।”

    शाह ने दावा किया, ”पांच चरणों में भाजपा ने 310 सीट का आंकड़ा पार कर लिया है। राहुल बाबा आपकी पार्टी 40 सीट के आंकड़े को भी पार नहीं कर पायेगी और समाजवादी पार्टी चार सीटों के अंदर ही सिमट जाएगी।”

    शाह ने कहा कि विपक्ष के ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के पास प्रधानमंत्री पद का कोई प्रत्याशी ही नहीं है और 130 करोड़ के भारत में बारी-बारी वाले प्रधानमंत्री नहीं चल सकते।

     

     

     

    उन्होंने कहा, ”भाइयों और बहनों, यह परचून की दुकान नहीं है। यह 130 करोड़ का महान भारत है। बारी-बारी का प्रधानमंत्री चल सकता है क्या?”

    शाह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस नेता कहते हैं कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है लेकिन भाजपा के लोग परमाणु बम से नहीं डरते।

    उन्होंने कहा, ”पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का हिस्सा है और रहेगा और हम इसे वापस लेंगे।”

    शाह ने आरोप लगाया कि सहारा इंडिया का घोटाला उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सरकार में हुआ था। उसके पीड़ितों को उनका धन वापस दिलवाने का काम प्रधानमंत्री मोदी ने शुरू कराया। अब तक साढ़े तीन लाख लोगों को धन दिलवाया गया है। भविष्य में साढ़े तीन करोड लोगों को 85 हजार करोड रुपए वापस दिलवाये जाएंगे।

     

     

     

    शाह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा, ”आज चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि है। नरेन्द्र मोदी ने उन्हें भारत रत्न देने का काम किया और उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को सम्मान दिया।”

    गृह मंत्री ने क्षेत्र में चीनी मिलों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष ने 30 चीनी मिलें बंद करवायीं जबकि भाजपा सरकार ने 20 मिलें चालू कीं और पांच नई मिलें बनाईं।

    महाराजगंज में मतदान एक जून को होना है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतृणमूल सरकार फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी कर ‘मूल’ ओबीसी के अधिकार मुसलमानों को दे रही है: मोदी
    Next Article बिभव कुमार ने गिरफ्तारी के खिलाफ उच्च न्यायालय का रुख किया

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.