सात वर्षीय बच्ची ने रखा रोजा
मुकेश रंजन संवाददाता
रांची – राजधानी के पिठोरिया थाना क्षेत्र के इचापीड़ी गांव के पिरूटोला की रहने वाली रहनुमा परवीन सात वर्ष की उम्र से रोजा रखना शुरू की, जब वह तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना रमजान होता है।
इसी महीने में पैगंबर मोहम्मद साहब को कुरान की आयतें मिली थीं, इसके बाद से ही रोजा रखने की परंपरा शुरू हुई। रहनुमा परवीन बड़ी बेसब्री से वर्षभर रमजान महीने आने का इंतजार करती है ताकि अल्लाह की इबादत पूरे महीने रोजा रखकर कर सके। वह लगातार आठ वर्ष से पूरे महीने रोजा रखकर अमन-चैन की दुआ अल्लाह से मांगती है।
पूछने पर वह बतलाती है कि रोजा रखने की नसीहत उसे अपने अब्बू अमीर अंसारी और अम्मी हमीमा परवीन से मिली है ।

