Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है :रघुवर दास
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड

    झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है :रघुवर दास

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 9, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  रघुवर दास आज माननीय राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की और उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने राज्य में ध्वस्त हुई कानून व्यवस्था की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। उन्होंने कहा कि ओरमांझी में पिछले दिनों हुए वीभत्स बलात्कार और हत्या कांड के मामले में राज्य पुलिस पूरी तरह से नाकाम रही है। बलात्कार की घटनाओं में दिनोंदिन वृद्धि हो रही है। महिला और बच्चियां खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। यह चिंता का विषय है। कानून व्यवस्था की स्थिति यह है कि राजभवन भी सुरक्षित नहीं है। इसकी दीवारों पर भी नक्सली पोस्टर चिपका कर जा रहे हैं।
    श्री रघुवर दास ने कहा कि राज्य की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी बनकर तैयार है। इसका उद्घाटन भी हो गया था। लेकिन 1 वर्ष बीत जाने के बाद भी इसमें नामांकन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। यहां जॉब ओरिएंटेड कोर्स व कौशल विकास से जुड़े पाठ्यक्रम चलाए जाने हैं। इसके शुरू होने से बड़ी संख्या में छात्रों को लाभ होगा। इसके साथ ही राज्य में बनी महिला कॉलेज के लिए भी पद सृजित कर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का सुझाव दिया ताकि जैसे ही भवन बनकर तैयार हो पाठ्यक्रम शुरू हो सके। इसी तरह राज्य में 3 मेडिकल कॉलेज बनकर तैयार हैं। राज्य सरकार को कुछ शर्तों को पूरा करना है, जिससे यहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। लेकिन पिछले 1 साल में राज्य सरकार ने इस विषय में कोई कार्य नहीं किया, जिसके कारण झारखण्ड के बच्चों का भविष्य अधर में लटक गया है। उन्हें नामांकन नहीं मिल पा रहा। श्री दास ने माननीय राज्यपाल से इन मुद्दों पर हस्तक्षेप करने का आग्रह किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की तत्परता का ही परिणाम है कि आज झारखण्ड का रिकवरी रेट 98% पहुँचा: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता
    Next Article भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे मंत्री अमरेंद्र प्रताप सिंह, हुआ भव्य स्वागत

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.