Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इस्तीफा वापस लेने के बाद सिद्धू का अल्टीमेटम: नये महाधिवक्ता के हटने तक नहीं संभालेंगे जिम्मेदारी
    Breaking News Headlines राजनीति

    इस्तीफा वापस लेने के बाद सिद्धू का अल्टीमेटम: नये महाधिवक्ता के हटने तक नहीं संभालेंगे जिम्मेदारी

    News DeskBy News DeskNovember 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. पंजाब के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का साथ लेगी या नहीं, इस पर पार्टी हाईकमान फैसला करेगी. यह जानकारी पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने शुक्रवार को दी. सिद्धू की ओर से यह जानकारी ऐसे समय दी गई है जब बीते दिनों सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने इस बात के संकेत दिए थे कि पार्टी आगामी चुनावी में प्रशांत किशोर की सेवाएं ले सकती है. इस बाबत उनका एक वीडियो भी सामने आया था. सिद्धू ने कहा, पार्टी तय करेगी, अगर मुख्यमंत्री उन्हें नियुक्त करना चाहते हैं, तो यह पार्टी आलाकमान (वह) तय करेगा. इस दौरान सिद्धू ने पार्टी को एक अल्टीमेटम भी दे दिया.

    सिद्धू ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने पार्टी की पंजाब इकाई के प्रमुख के पद से अपना इस्तीफा वापस ले लिया है, लेकिन साथ ही यह भी घोषणा की कि जब तक राज्य के नये महाधिवक्ता को हटा नहीं दिया जाता वह इसकी जिम्मेदारी फिर से नहीं संभालेंगे. पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से अपना इस्तीफा वापस लेने की यहां घोषणा करने के दौरान भी सिद्धू ने चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व वाली राज्य की नयी कांग्रेस सरकार पर निशाना बनाना जारी रखा
    सिद्धू ने गत 28 सितंबर को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जिससे पार्टी की पंजाब इकाई में एक नया संकट उत्पन्न हो गया था, क्योंकि पार्टी अगले विधानसभा चुनावों की तैयारी कर रही थी. हालांकि, कुछ दिनों बाद कांग्रेस नेताओं ने संकेत दिया कि वह उस जिम्मेदारी को संभालना जारी रखेंगे, जो उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के साथ सत्ता संघर्ष के बीच दी गई थी.

    सिद्धू ने कहा, मैं शुरुआत यह कहने के साथ करना चाहूंगा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के सिपाही ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. उन्होंने कहा, मैंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. और मैं स्पष्ट रूप से कहता हूं कि जिस दिन नये महाधिवक्ता की नियुक्ति होगी, मैं कार्यभार ग्रहण करूंगा. उन्होंने यह भी कहा कि जिस दिन नये पुलिस महानिदेशक की नियुक्ति के लिए समिति का गठन होगा, उसी दिन से वह पार्टी के पद का कार्यभार संभालेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleUS एयरोस्पेस के सीक्रेट चुराने वाला चीनी जासूस पाया गया दोषी, 60 साल की हो सकती है जेल
    Next Article जहरीली शराब से अब तक गोपालगंज में 18 और पश्चिमी चंपारण में 16 लोगों की मौत

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.