Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भड़काऊ-डराने वाला बयान देने के आरोप में शुभेंदु अधिकारी ने CM ममता बनर्जी पर दर्ज कराई एफआईआर
    Breaking News Headlines राजनीति

    भड़काऊ-डराने वाला बयान देने के आरोप में शुभेंदु अधिकारी ने CM ममता बनर्जी पर दर्ज कराई एफआईआर

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 25, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर शुभेंदु अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है. उन्होंने हालिया राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो द्वारा आपराधिक धमकी और धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है. अधिकारी ने कहा कि जब से उन्होंने अपना राजनीतिक रास्ता बदला है तबसे उन्होंने कई मनगढ़ंत मामलों का सामना किया है.

     

    शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सत्तारूढ़ टीएमसी ने लगातार उनके और उनके राजनीतिक दल के सदस्यों के खिलाफ नफरत को बढ़ावा दिया है. गुरुवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में ममता बनर्जी ने अपने एक भाषण में कथित रूप से कहा था कि “उन्होंने हमारे चार नेताओं को जेल भेजा है तो हम हत्या के आरोप में उनके आठ नेताओं को जेल भेजेंगे.” ममता बनर्जी उन ताजा घटनाओं का जिक्र कर रही थीं, जिसमें केंद्रीय एजेंसियां विपक्षी दलों के नेताओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है.

     

    ममता बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी सरकार तीन महीने और चलेगी. भ्रष्टाचार के झूठे आरोपों में टीएमसी नेताओं को पकड़ने में केंद्रीय एजेंसियों के कथित दुरुपयोग के जवाब में, बनर्जी ने बीजेपी को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, “अगर आप हममें से चार को गिरफ्तार करेंगे, तो हम आप में से आठ को गिरफ्तार करेंगे.” तृणमूल नेता पार्थ चटर्जी, जीबन कृष्ण साहा, माणिक भट्टाचार्य, अनुब्रत मंडल और ज्योति प्रिया मल्लिक भ्रष्टाचार के मामलों में कथित संलिप्तता की वजह से जेल में हैं.

    मुख्यमंत्री के भाषण को “भड़काऊ” और “आपराधिक रूप से डराने वाला” बताते हुए अधिकारी ने कहा कि इस तरह के बयान न सिर्फ निराधार हैं, बल्कि संबंधित धारा के तहत गंभीर परिणाम हो सकते हैं. अधिकारी ने पुलिस से 182 (झूठी जानकारी), 194 (झूठे सबूत), 195ए (धमकी देना) सहित आईपीसी की विभिन्न धाराओं के संभावित उल्लंघन का हवाला देते हुए ममता बनर्जी और घटना में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की अपील की. इनके अलावा ममता बनर्जी पर 211, 203, 505(II) और 506 के तहत केस दर्ज कराई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीजफायर के बाद हमास ने थाईलैंड के मजदूरों समेत 25 बंधकों को किया रिहा
    Next Article मशीन से ड्रिलिंग का काम रुका, अब हाथ से मलबा हटाने की तैयारी

    Related Posts

    अफवाहों से न घबराएं, जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक: उपायुक्त

    May 14, 2026

    रॉयल भूमिहार परिवार जमशेदपुर ने मनाया शहीद बैकुंठ शुक्ला का शहादत दिवस

    May 14, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    May 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अफवाहों से न घबराएं, जिले में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक: उपायुक्त

    रॉयल भूमिहार परिवार जमशेदपुर ने मनाया शहीद बैकुंठ शुक्ला का शहादत दिवस

    विधायक द्वारा दो सड़कों का शिलान्यास, 3.33 करोड़ की लागत से होगा निर्माण

    आनन्दमार्ग प्रचारक संघ द्वारा योग एवं सत्संग कार्यक्रम आयोजित

    बड़ा गम्हरिया में चार दिवसीय शिवगाजन पूजा का भव्य शुभारंभ, 190 भोक्ताओं ने लिया संकल्प

    यूसील अधिकारी राजेश प्रसाद के पुत्र अभिनव कुमार ने 12वीं में 91.4% अंक लाकर स्कूल में पाया द्वितीय स्थान

    समाजसेवी रानी गुप्ता की पहल से दहेज प्रताड़ना पीड़िता रोशनी को मिला न्याय, प्रशासन ने दिलाई ससुराल में सुरक्षा

    आदिवासी विधवा महिला को काम से हटाने पर बवाल, मेन गेट में 4 घंटे के प्रदर्शन के बाद महिला काम पर बहाल

    कांड्रा में होटल से चोरी, नशेड़ियों के गिरोह पर उठे सवाल

    प्रधानमंत्री आवास योजना घटक -3 के तहत बन रहे आवासों का उपनगर आयुक्त के द्वारा किया गया स्थल निरीक्षण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.