Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत एलआईसी कार्यालय एवं एसबीआई कार्यालय पर विरोध मार्च
    Breaking News खबरीलाल खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत एलआईसी कार्यालय एवं एसबीआई कार्यालय पर विरोध मार्च

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 6, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी एवं झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में राष्ट्रव्यापी आंदोलन के तहत एलआईसी कार्यालय एवं एसबीआई कार्यालय पर विरोध मार्च एवं धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम का आयोजन जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में सैकड़ो कांग्रेसजन शामिल हुए।

     

     

    जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अडानी समुह में एलआईसी के 29 करोड़ पॉलिसी धारकों एवं एसबीआई के 45 करोड खाताधारकों के पैसे को बेहद जोखिम भरे लेनदेन और निवेश के कारण प्रतिकूल प्रभाव हो रहा है। हम जानते हैं कि एलआईसी और एसबीआई जैसे पीएसयू हमारे देश का गौरव है और करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई से बने हैं। अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद करने के इरादे से मोदी सरकार ने जबरदस्ती एलआईसी एवं एसबीआई और अन्य सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को अदानी समूह में निवेश किया है। एलआईसी ने अदानी समूह में भारी निवेश किया है और पिछले कुछ दिनों में एलआईसी के 39 करोड़ पॉलिसी धारकों और निवेशकों को 33,060 करोड का नुकसान हुआ

     

     

    है। भारतीय स्टेट बैंक और अन्य भारतीय बैंकों ने अदानी समूह को भारी मात्रा में ऋण दिया है। अदानी समूह पर भारतीय बैंकों का लगभग 8,000 करोड़ बकाया है। कांग्रेस पार्टी कभी भी किसी खास भारतीय कारपोरेट घराने के खिलाफ नहीं रही है। हम क्रॉनी कैपिटिलिज्म (घोर पूंजीवाद) के खिलाफ हैं। हम चुनिंदा अरबपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए नियम बदलने के विचार के खिलाफ हैं। हम हमेशा गरीब और आम आदमी के साथ खड़े हैं और रहेंगे। हम एलआईसी, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा बाजार मूल्य खोने वाली कंपनियों में करोड़ों भारतीयों की गाढ़ी कमाई को खतरे में डालने के मुद्दे पर चर्चा शुरू करने के लिए पार्टी के सांसद संसद में लड़ रहे हैं। इसके अलावा पार्टी ने जमीन पर आंदोलन करने का फैसला

     

     

     

    किया है। इसी के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार 6 फरवरी 2023 को जिले के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ निम्नलिखित मांगों को लेकर जिला मुख्यालयों में एलआईसी कार्यालय एवं एसबीआई कार्यालय के सामने बड़े पैमाने पर मार्च और विरोध प्रदर्शन के माध्यम से अपनी निम्नलिखित मांगों को महामहिम राष्ट्रपति महोदया के सम्मुख मजबूती एवं संवैधानिक तरीके से मांग करती है कि :
    1) सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश या एक संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के तहत एक निष्पक्ष जांच हिडनबर्ग रिसर्च रिपोर्ट में विस्तार से जांच की जाए ।
    2) एलआईसी एसबीआई और अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों के जबरदस्त निवेश पर संसद में चर्चा की जाए और निवेशकों की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाए जाएं।
    उपरोक्त मांगों को क्षेत्रीय प्रबंधक एसबीआई जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम एवं वरीय मण्डल प्रबंधक, जीवन विमा निगम, जमशेदपुर मण्डल के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया भारत सरकार, राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली को प्रेषित किया गया।

     

     

     

     

    आंदोलन में सर्वश्री जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, के के शुक्ला, अशोक कुमार सिंह, प्रदेश आमंत्रित सदस्य अमरजीत नाथ मिश्रा, ब्रजेन्द्र तिवारी, कोल्हान प्रवक्ता अतुल गुप्ता, ऊषा यादव अध्यक्ष महिला, कार्यकारीअध्यक्ष नगर धर्मेन्द्र सोनकर, आनन्द मय पात्रा, शफीअहमद खान, रूहुल जमील अहमद, सुदर्शन तिवारी, सैलेन्द्र सिंह, अरूण सिंह, जितेन्द्र सिंह, संजय घोष, अपर्णा गुहा, सुमित्रा पाण्डा, सीमा मोहंती, नलनी सिन्हा, इंतिखाब वास्ती, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, रानी राव, दिबेश राज अध्यक्ष ओबीसी विभाग, सुरेश मुखी, सुरेन्द्र शर्मा, अजय मिश्रा, रंजीत सिंह, रंजीत झा, दुर्गा प्रसाद, अजितेश सिंह उज्जैन, राजा सिंह, सुल्तान अहमद, भरत सिंह, आशीष ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, अशोक सिंह, रमन खान, बादशाह खान, मो रिजवान, हरिहर प्रसाद, राकेश गुप्ता, संध्या दास, गौरव कुमार शामिल हुए।
    कार्यक्रम में शामिल सभी सदस्यों को धन्यावाद ज्ञापन संजय सिंह आजाद ने दिया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजीवन का मूलमंत्र-लक्ष्य सेवा,उद्देश्य सेवा,संकल्प सेवा को आत्मसात किया–पवन अग्रवाल
    Next Article राज्य के आन्दोलनरत सहिया के समर्थन में आजसू के पूर्व मंत्री ने उपायुक्त से मिल राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    June 21, 2026

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    June 21, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    June 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: व्यवस्था सवालों में, राष्ट्रीय बहस

    SIR 2026: किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाएगा

    राम मंदिर के चढ़ावे पर चुप्पी क्यों? जवाबदेही का सवाल

    सुप्रीम कोर्ट का फैसला: फुटपाथ पर मौलिक अधिकार और अतिक्रमण की हकीकत

    The Bharat Tiwari Encounter: A National Debate on Justice, Accountability, and Public Trust

    त्रिकोणीय जंग में उत्तराखंड की राजनीति का भविष्य

    स्लम क्षेत्र के बच्चों को योग से जोड़ने की अनूठी पहल, योग दिवस पर सफल आयोजन

    जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने पूरे मनोयोग से मनाया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में साकची में कैंडल मार्च, निष्पक्ष जांच की मांग

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले में सामूहिक योगाभ्यास, उपायुक्त राजीव रंजन ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.