Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रियंका गांधी बोलीं- सत्ता वापसी पर छत्तीसगढ़ में कराएंगे जातीय जनगणना, 10 लाख गरीबों को देंगे आवास
    Breaking News Headlines राजनीति

    प्रियंका गांधी बोलीं- सत्ता वापसी पर छत्तीसगढ़ में कराएंगे जातीय जनगणना, 10 लाख गरीबों को देंगे आवास

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रियंका गांधी बोलीं- सत्ता वापसी पर छत्तीसगढ़ में कराएंगे जातीय जनगणना, 10 लाख गरीबों को देंगे आवास
    रायपुर. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जातीय जनगणना को लेकर सियासी दांव चला है. उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, प्रदेश में सत्ता वापसी पर कांग्रेस बिहार की तरह छत्तीसगढ़ में जातीय जनगणना कराएगी. प्रियंका ने कहा, छत्तीसगढ़ में बड़े-बड़े पोस्ट पर एससी एसटी या पिछड़ा वर्ग के लोग हैं. ऐसे में प्रदेश जातीय जनगणना क्यों नहीं होनी चाहिए.

    प्रियंका ने कहा, छत्तीसगढ़ के विकास माडल की पूरी देश में चर्चा हो रही है. ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है. रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा, कांग्रेस की सरकार दोबारा सत्ता वापस आई तो प्रदेश के गरीबों के लिए 10 लाख आवास का निर्माण किया जाएगा. प्रियंका ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर भाजपा और केंद्र सरकार को जमकर घेरा. प्रियंका गांधी ने कहा, महंगाई इतनी ज्यादा हो गई है. देश की जनता महंगाई से परेशान हैं. उधर, प्रधानमंत्री मोदी आठ हजार करोड़ का एक हवाई जहाज खरीदते हैं. 20 हजार करोड़ का नया संसद बनवाया, 27 हजार करोड़ का नया हाल बनवाया.

     

     

     

     

    उन्होंने कहा, समय के साथ ही विश्वास पैदा होता है. आज अगर आपको छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर भरोसा है, तो इसलिए कि यहां की मौजूदा सरकार कांग्रेस की पुरानी परंपरा को आगे बढ़ा रही है. मेरे परिवार का छत्तीसगढ़ से पुराना नाता है. स्वतंत्रता संग्राम के दौरान पंडित नेहरू यहां आए थे. मेरी दादी इंदिरा जी 1972 में बस्तर आईं थीं. मेरे पिता और मां भी छत्तीसगढ़ के लोगों की समस्याओं को समझने और परामर्श लेने के लिए कई बार बस्तर आए थे. इस तरह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी का विश्वास बना.

    प्रियंका गांधी जी से लेकर राजीव गांधी तक का सपना कांग्रेस ने पूरा किया. गांव-गांव तक लोकतंत्र पहुंचा. लोकतंत्र की नींव पंचायतों में है. उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभाव के बारे में बात की. उन्होंने कहा, यहां की कांग्रेस सरकार ने आपके (जनता) लिए काम किया है. पिछले 5 वर्षों में यहां के 40 लाख लोगों को गरीबी से बाहर निकाला गया है.

     

     

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ प्रवास के तहत कांकेर जिला पहुंचीं. कांकेर के गोविंदपुर स्थित हेलीपैड में विधायक शिशुपाल सोरी, सावित्री मंडावी, अनूप नाग सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया. उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी मौजूद हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन आज नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित वामपंथ उग्रवाद की समीक्षा बैठक में शामिल हुए
    Next Article सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान में तीन और नए जिले बनाने का किये ऐलान, अब अब 53 जिलों का होगा राज्य

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.