राजस्थान के रणथंभौर पहुंची प्रियंका गांधी, 10 सितंबर को टोंक में करेंगी सभा को सबोंधित
राजस्थान में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टीया चुनाव की भागदौड़ में लगी हुई है। वहीं राजस्थान सरकार अपनी तैयारियों में जुट गई है। अब इसी बीच कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अपने परिवार के साथ भारी सुरक्षा के बीच दिल्ली से सवाई माधोपुर के रणथंभौर पहुंची है।प्रियंका गांधी के दौरे के चलते रणथंभौर रोड पर चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रही है। प्रियंका का काफिला सूरवाल से सीधा रणथंभौर स्थित होटल शेर बाघ पहुंचा। जहां होटल प्रबंधन की ओर से उनका राजस्थानी परंपरा के अनुसार तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, परिवार के साथ राजस्थान के रणथंभौर पार्क का भ्रमण करेंगी। प्रियंका गांधी वाड्रा एक निजी दौरे पर रणथम्भौर आई हैं।
10 सितंबर को टोंक में करेंगी सभा को संबोधित
प्रियंका गांधी 10 सितंबर को टोंक जिले के निवाई में आयोजित होने वाले कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होंगी।सभा से पहले निवाई के झिलाई गांव के विवेकानंद मॉडल स्कूल में इंदिरा रसोई ग्रामीण की लॉन्चिंग होगी। इस योजना की लॉन्चिंग प्रियंका गांधी करेंगी । इसके बाद प्रियंका गांधी सभा को संबोधित करेंगी।
निवाई की सभा में सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रियंका गांधी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए टोंक, जयपुर और दौसा के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।