Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मथुरा में प्रकट भये नंदलाल, देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश धर्म

    मथुरा में प्रकट भये नंदलाल, देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मथुरा में प्रकट भये नंदलाल, देशभर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी की धूम
    मथुरा में आधी रात को नंदलाल प्रकट हुए। मुथरा के बांकेबिहारी मंदिर के द्वार खोल दिए गए हैं। देशभर में जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। मथुरा समेत देश के बड़े मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर बृहस्पतिवार को ब्रज में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं।मथुरा-वृन्दावन की सड़कों पर चारो ओर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आ रही है। चरणामृत की तैयारी के लिए उपयोग की जाने वाली सामग्री को अभिषेक समारोह स्थल भागवत भवन मंदिर में लाई गई। यह अभिषेक समारोह श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के प्रमुख नृत्य गोपाल दास के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।मंदिर के अधिकारियों ने कहा कि भागवत भवन मंदिर के मुख्य देवता के पास चंद्रयान-3 के साथ ही आदित्य एल1 का एक कटआउट रखा गया है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा ने बताया, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों को सूर्य मिशन को सफल बनायें।”

     

     

     

    श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव चंद्रयान की सफलता के विषय मना रहा है। श्रद्धालु भले ही सुबह से ही भगवान के दर्शन कर रहे हैं, लेकिन आधी रात को अभिषेक समारोह के लिए श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर लोगों की अभूतपूर्व भीड़ है। उत्सव का हिस्सा बनने के लिए दूर-दूर से कृष्ण भक्त यहां पहुंचे हैं।पुलिस अधीक्षक (नगर) एम पी सिंह ने कहा कि सभी तीर्थयात्रियों को कतार में खड़े रहने और अभिषेकम देखने के लिए अपनी बारी का इंतजार करने के लिए कहा गया है। मंदिर के पुजारी ज्ञानेंद्र गोस्वामी ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर में मंगला आरती देर रात 2 बजे शुरू होने वाली है, लेकिन उत्सुक श्रद्धालु शाम से ही कतार में लग गए हैं। जिला प्रशासन ने भीड़भाड़ और भगदड़ जैसी स्थिति से बचने के लिए बांके बिहारी मंदिर के अंदर श्रद्धालुओं के प्रवेश को सीमित करने का निर्णय लिया है।

     

     

     

    पिछले साल अगस्त में जन्माष्टमी के दौरान प्रसिद्ध मंदिर में भगदड़ में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और सात अन्य घायल हो गए थे। वृन्दावन के चार मंदिरों को छोड़कर जहाँ आज पूर्वाह्न में जन्माष्टमी मनाई गई, वृन्दावन, गोवर्धन, नन्दगाँव, मथुरा के अन्य मंदिरों में अभिषेक समारोह को अंतिम रूप दिया जा रहा है। गोकुल में राजा ठाकुर मंदिर के पुजारी भीकू भाई ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार आधी रात के बाद कृष्ण के प्रतीकात्मक स्वागत के लिए गोकुल को सजाया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोईलकेरा :बीएसएफ के रिटायर्ड जवान को नक्सलियों ने किया गोली मारकर की हत्या
    Next Article राजस्थान के रणथंभौर पहुंची​ प्रियंका गांधी, 10 सितंबर को टोंक​ में करेंगी सभा को सबोंधित

    Related Posts

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.