Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में भाग लेकर लौटे घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में भाग लेकर लौटे घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य

    Devanand SinghBy Devanand SinghDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में भाग लेकर लौटे घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    घाटशिला
    नेपाल के सिरहा जिला में अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद, नेपाल द्वारा 20 एवं 21 दिसंबर को आयोजित 35 वें अंतरराष्ट्रीय मैथिली सम्मेलन में भाग लेकर घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आर के चौधरी लौट आए हैं। उक्त सम्मेलन में भारत एवं नेपाल के बीच सांस्कृतिक संबंध बनाने में लोकदेव सलहेस का योगदान विषय पर इन्होंने अपना व्याख्यान दिया।

     

    सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री डा बाबूराम भट्टराई मुख्य अतिथि थे। इस समारोह में प्राचार्य डॉ रवीन्द्र कुमार चौधरी ने नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ बाबूराम भट्टाराई को अपनी चर्चित पुस्तक समकालीन मैथिली लेखक कोश भेंट की। इस पुस्तक में भारत एवं नेपाल के 1000 से अधिक समकालीन मैथिली लेखकों का परिचय संग्रहित है। इस पुस्तक को देखकर पूर्व प्रधानमंत्री डॉ भट्टराई बेहद खुश हुए। उन्होंने इसके लिए प्राचार्य डॉ चौधरी को बधाई दिया और इसे दोनों देशों के मैथिली लेखकों को जोड़ने वाली पुस्तक बताया।

     

    इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय मैथिली परिषद के संस्थापक डॉ धनाकर ठाकुर, परिषद के अध्यक्ष डॉ अशोक अविचल, महासचिव नारायण यादव, सम्मेलन के संयोजक व अंतराष्ट्रीय मैथिली परिषद, नेपाल के अध्यक्ष रामरिझन यादव के अलावे स्थानीय सांसद, जनप्रतिनिधि, मैथिली साहित्यकार एवं काफी संख्या में भारत एवं नेपाल के डेलिगेट्स उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमणिमाला पाल चिर यौवन सम्मान में वरिष्ठ नागरिकों ने किया अपने प्रतिभा का प्रदर्शन
    Next Article साकची गुरु नानक स्कूल में मनाया गया वीर बाल दिवस, याद किये गए चारो साहिबजादे

    Related Posts

    प्रख्यात उपन्यासकार मनीषा शर्मा ”दिवंगत शिशिर गोस्वामी सम्मान” से सम्मानित

    July 13, 2026

    गिरिडीह सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    July 13, 2026

    यादों के उजास से जीवन को देखने की कोशिश है ‘स्मृतियों की रोशनी’

    July 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रख्यात उपन्यासकार मनीषा शर्मा ”दिवंगत शिशिर गोस्वामी सम्मान” से सम्मानित

    गिरिडीह सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    यादों के उजास से जीवन को देखने की कोशिश है ‘स्मृतियों की रोशनी’

    शर्मा बस्ती में युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

    आदित्यपुर में खूनी संघर्ष: युवक की हत्या से इलाके में सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    झरिया में शराब दुकान के पास हंगामा, पुलिस जीप पर पथराव, वाहन क्षतिग्रस्त

    जमशेदपुर: डेली कलेक्शन कर लौट रहे युवक पर चापड़ से जानलेवा हमला, 10 हजार रुपये लेकर फरार हुए आरोपी

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    सीतारामडेरा में महिला के गले से सोने की चेन झपटकर फरार हुए बदमाश

    तुलसी जयंती समारोह: जमशेदपुर में संपन्न हुई श्री हनुमान चालीसा कंठस्थ पाठ प्रतियोगिता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.