Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्राइम वॉलीबॉल लीग: कालीकट हीरोज ने पहली बार जीता खिताब
    Headlines खेल

    प्राइम वॉलीबॉल लीग: कालीकट हीरोज ने पहली बार जीता खिताब

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्राइम वॉलीबॉल लीग: कालीकट हीरोज ने पहली बार जीता खिताब
    चेन्नई. कालीकट हीरोज ने दिल्ली तूफान्स को 3-1 से हराकर प्राइम वॉलीबॉल लीग का खिताब जीत लिया है. उसने गुरुवार को चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में खेले गए फाइनल में 15-13, 15-10, 13-15, 15-12 से जीत दर्ज की. दिल्ली तूफान्स ने कालीकट हीरोज के आक्रमण को विफल करते हुए इस खिताबी मुकाबले में डिफेंस में शानदार शुरुआत की.

     

    लजार डोडिच और संतोष ने अपनी आक्रमण क्षमता का प्रदर्शन करना शुरू कर दिया. लेकिन दिल्ली तूफान्स की ओर से इस अहम मुकाबले में सर्व में गलतियां देखने को मिली और कालीकट ने इसका फायदा उठाना शुरू कर दिया. कालीकट हीरोज की टीम इस वजह से मुकाबले में वापसी करने का मौका मिल गया. यहां से विकास मान ने कई शानदार ब्लॉक किए जबकि जेरोम विनीत ने कालीकट की डिफेंस को और ज्यादा मजबूती दी. इसके बाद पेरोटो की जादुई सुपर सर्व ने कालीकट हीरोज को मैच के शुरुआती सेट में ही बढ़त दिला दी. मुकाबले में एक सेट से पीछे होने के बाद दिल्ली तूफान्स की टीम ने मिडल से अटैक करना शुरू कर दिया. तूफान्स के लिए आयुष और अपोंजा अटैक में शानदार प्रदर्शन कर रहे थे.

     

     

    वहीं, दूसरी तरफ कालीकट हीरोज ने अटैक में जेरोम और चिराग पर अधिक निर्भरता दिखाई. डोडिच के सर्व पर डेनियल के खतरनाक ब्लॉक ने कालीकट हीरोज के आत्मविश्वास को फिर से जीवित कर दिया. दिल्ली की टीम ने फिर से गलतियां दोहरानी शुरू कर दी और इससे कालीकट हीरोज अपना आक्रमण तेज कर दिया. डेनियल ने दिल्ली की तूफानी अटैक को रोकते हुए दो शानदार ब्लॉक किए और कालीकट हीरोज की टीम ने मैच में अपनी 2-0 की शानदार बढ़त हासिल कर ली. मैच के तीसरे और निर्णायक सेट में संतोष ने डेनियल के खिलाफ खुद को असहज पाया जबकि पेरोटो लगातार आक्रमण करते जा रहे थे.

     

     

    अपोंजा और मनोज के दो महत्वपूर्ण ब्लॉक ने दिल्ली को तीसरा सेट जीतने के लिए फिर से प्रेरित कर दिया. आज के इस खिताबी मैच में मुकेश अपनी टीम दिल्ली के लिए एक हीरो बनकर उभरे जबकि रोहित की झन्नाटेदार सर्व ने कालीकट हीरोज का डिफेंस हिला दिया. लेकिन चौथे सेट में जेरोम द्वारा दाहिनी ओर से किए गए खतरनाक हिट ने दिल्ली की डिफेंस को हिलाकर रख दिया. कालीकट हीरोज ने इसके साथ ही ए23 द्वारा संचालित प्राइम वॉलीबॉल लीग का तीसरा सीजन अपने नाम कर लिया

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article1 मई को रिलीज होगी 200 करोड़ के बजट में बनी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’
    Next Article IPL 2024: हैदराबाद ने मुंबई को 31 रनों से हराया, मैच में बना रनों का रिकार्ड

    Related Posts

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    July 18, 2026

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    July 18, 2026

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हर उद्योग में एक गौ माता रखने की मुहिम तेज, 27 जुलाई को उपयुक्त को सौप जाएगा 10 हज़ार हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन

    अपराध पर सख्ती, 7 दिन में पासपोर्ट सत्यापन पूरा करें, जमशेदपुर एसएसपी के कड़े निर्देश

    पेयजल योजनाओं में तेजी लाने के निर्देश, अगस्त में बागबेड़ा जलापूर्ति योजना होगी चालू : उपायुक्त

    निर्माणाधीन पीएम आवास की नौवीं मंजिल से गिरकर 14 वर्षीय किशोर की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज दवा के लिए भटक रहे*

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: मरीजों को नहीं मिल रही दवा, KK फार्मा पर गंभीर आरोप

    जमशेदपुर: गोलमुरी सब्जी मार्केट में हवाई फायरिंग से दहशत, रंगदारी एंगल पर पुलिस की जांच तेज

    यूसीएल अस्पताल में दवा संकट: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बाद भी मरीज परेशान

    यूसीएल के अस्पताल में दवा की किल्लत: 16 करोड़ का टेंडर, 5 करोड़ भुगतान के बावजूद मरीज बेहाल

    एनआईटी जमशेदपुर एवं सोना देवी विश्वविद्यालय के मध्य ऐतिहासिक एमओयू सम्पन्न

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.