Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » IPL 2024: हैदराबाद ने मुंबई को 31 रनों से हराया, मैच में बना रनों का रिकार्ड
    Headlines खेल राष्ट्रीय

    IPL 2024: हैदराबाद ने मुंबई को 31 रनों से हराया, मैच में बना रनों का रिकार्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    IPL 2024: हैदराबाद ने मुंबई को 31 रनों से हराया, मैच में बना रनों का रिकार्ड
    नई दिल्ली:आईपीएल 2024 के 8वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया. सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 277 रनों का रिकॉर्डतोड़ स्कोर बनाया था. जवाब में मुंबई की टीम 246 रन ही बना सकी और हैदराबाद को 31 रनों से जीत मिली. हालांकि मुंबई के बल्लेबाजों ने मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर हैदराबाद को कड़ी टक्कर दी लेकिन अंत में जीत SRH के नाम ही रही. बता दें इस मैच में कुल 523 रन बने जो कि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है. मैच में कुल 38 छक्के लगे ये भी एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

     

     

    सनराइजर्स हैदराबाद की जीत उसके बल्लेबाजों ने तय की. हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 34 गेंदों में नाबाद 80 रन बनाए. क्लासेन के बल्ले से 7 छक्के निकले. अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 63 रन बनाए, इस खिलाड़ी ने भी 7 छक्के लगाए. ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 62 रन ठोके. इसके अलावा एडेन मार्करम ने नाबाद 42 रन बनाए.

     

     

    मुंबई के बल्लेबाजों ने भी बल्लेबाजी के अनुकूल विकेट पर अपना दम दिखाया. तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली. टिम डेविड ने भी नाबाद 42 रन बनाए. ईशान किशन ने 13 गेंदों में 34 और नमन धीर ने 14 गेंदों में 30 रन बनाकर हैदराबाद को चुनौती देने की कोशिश की. लेकिन मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या की धीमी पारी टीम पर भारी पड़ गई. पंड्या ने सिर्फ 120 के स्ट्राइक रेट से 24 रन बनाए. मुंबई और हैदराबाद के मुकाबले में गेंदबाजों का बुरा हाल रहा. चार ऐसे गेंदबाज रहे जिन्होंने 50 से ज्यादा रन लुटा दिए. सबसे ज्यादा पिटाई क्वेना मफाका की हुई जिन्होंने 4 ओवर में 66 रन लुटा दिए. गेराल्ड कोत्जेया ने 4 ओवर में 57 रन लुटा दिए. भुवनेश्वर कुमार ने 4 ओवर में 53 रन दिए वहीं मयंक मार्कण्डेय ने 4 ओवर में 52 रन खर्च किए.

     

     

    मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरी हार झेली है और इसकी वजह से वो अंक तालिका में 9वें नंबर पर लुढ़क चुकी है. वहीं सनराइदर्स हैदराबाद ने 31 रनों से जीत हासिल कर अपना नेट रनरेट सुधारा है और वो अब अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्राइम वॉलीबॉल लीग: कालीकट हीरोज ने पहली बार जीता खिताब
    Next Article देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने छोड़ी कांग्रेस पार्टी

    Related Posts

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    June 3, 2026

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    June 3, 2026

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा की मांग को लेकर रैपिडो राइडर्स की बाइक रैली, डीसी से लगाई गुहार

    भीषण गर्मी में राहगीरों को राहत, श्री शनिदेव भक्त मंडली ने बांटा 1400 लीटर शरबत

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.