Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री बताएं कि जम्मू में सुरक्षा की स्थिति क्यों खराब हुई: कांग्रेस
    Headlines राजनीति

    प्रधानमंत्री बताएं कि जम्मू में सुरक्षा की स्थिति क्यों खराब हुई: कांग्रेस

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 28, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री बताएं कि जम्मू में सुरक्षा की स्थिति क्यों खराब हुई: कांग्रेस

    नयी दिल्ली: कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जम्मू में ‘‘सुरक्षा व्यवस्था को बर्बाद’’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस सवाल का जवाब देना चाहिए कि वहां सुरक्षा की स्थिति क्यों खराब हो गई है।

     

     

    पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री मोदी की जम्मू-कश्मीर में शनिवार को एक राजनीतिक रैली के मद्देनजर सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री आज जम्मू में हैं। उन्हें इन चार सवालों के जवाब ज़रूर देने चाहिए। जम्मू में सुरक्षा की स्थिति क्यों ख़राब हो गई है? भाजपा जम्मू के लोगों से किस बात का बदला ले रही है? केंद्र सरकार के प्रशासन में नशीले पदार्थों की तस्करी में तेज़ी से वृद्धि क्यों हुई है? जम्मू-कश्मीर में शासन व्यवस्था क्यों ध्वस्त हो गई है?”

    उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रवाद पर अपने एकाधिकार का दावा करती है, लेकिन उसने जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है।

     

     

    रमेश ने कहा, “2024 की शुरुआत के आसपास प्रशासन ने दावा किया कि जम्मू क्षेत्र में चार सक्रिय आतंकवादियों के साथ जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकवादियों की संख्या घटकर 31 हो गई है। अब, एक चौंकाने वाला आंकडा पेश करते हुए, अधिकारियों का कहना है कि लगभग 50 से 60 आतंकवादी हैं, जिन्होंने अप्रैल-मई में जम्मू के अंदरूनी हिस्सों में घुसपैठ की है।”

    कांग्रेस नेता ने कहा, “आतंकवादी गतिविधि में वृद्धि के भयानक परिणाम हुए हैं। पिछले कुछ महीनों में, हमने उन क्षेत्रों में आतंकवादियों की उपस्थिति देखी है जिन्हें आतंकवाद मुक्त घोषित किया गया था। हमारे सुरक्षा कर्मियों और नागरिकों के मारे जाने की घटनाओं की संख्या में वृद्धि हुई है।”

    उन्होंने कहा, ‘‘जब ‘नॉन बायोलॉजिकल’ प्रधानमंत्री शपथ ले रहे थे, लगभग उसी समय रियासी में एक आतंकवादी हमले में नौ निर्दोष तीर्थयात्रियों की जान चली गई।’’

     

     

     

    रमेश ने आरोप लगाया कि उप राज्यपाल के प्रशासन ने इस सुरक्षा स्थिति को संभालने में अक्षमता दिखाई है।

    उन्होंने यह भी कहा, “इस स्थिति में रक्षा मंत्रालय और इसकी गलत सोच वाली अग्निपथ योजना का भी योगदान है, जिसने जम्मू में सेना भर्ती में रुचि को व्यवस्थित रूप से कम कर दिया है जबकि जम्मू सेना के लिए ऐतिहासिक रूप से एक प्रमुख भर्ती केंद्र रहा है।”

    उन्होंने सवाल किया कि भाजपा ने जम्मू में सुरक्षा व्यवस्था को क्यों कमजोर होने दिया?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री मोदी ने लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी
    Next Article केजरीवाल जल्द ही मुख्यमंत्री आवास खाली करेंगे, नए मकान की तलाश जोरों-शोरों से

    Related Posts

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    August 9, 2026

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा की तिरंगा यात्रा में शामिल हुआ जदयू, कार्यकर्ताओं ने दिया राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.