Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी एवं कई नेताओं ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश धर्म राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी एवं कई नेताओं ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी एवं कई नेताओं ने देशवासियों को जन्माष्टमी की बधाई दी

    नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर देशवासियों को बधाई दी।

    मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आप सभी को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। जय श्री कृष्ण।’’

    जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है।

     

    उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और दोनों उप मुख्‍यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने सोमवार को श्रीकृष्ण जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं और प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामना दी।

    योगी आदित्‍यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘जय कन्हैया लाल की! कृपासिंधु, श्री बांके बिहारी जी के पावन अवतरण दिवस ‘श्रीकृष्ण जन्माष्टमी’ की सभी श्रद्धालुओं व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!’’

    इसी पोस्‍ट में योगी ने कहा, ‘‘धर्म की स्थापना करने वाले एवं अधर्म, अन्याय तथा अत्याचार को समाप्त करने वाले संपूर्ण जगत के पालनहार, यशोदानंदन, भुवन मोहन कन्हैया चराचर जगत का कल्याण करें, यही कामना है। जय श्री कृष्ण!’’

    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्‍स’ पर अपने बधाई संदेश में कहा कि ‘‘वसुदेव सुतं देवं कंस चाणूर मर्दनम्। देवकी परमानन्दं कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्।’’

     

     

     

    मौर्य ने कहा, ‘‘मथुरा के नाथ, गोकुल के नंदगोपाल, भगवान विष्‍णु के परम अवतार योगेश्‍वर भगवान श्री द्वारकाधीश जी के जन्‍मोत्‍सव के पावन पर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जगत के पालनहार श्री कृष्ण जी की कृपा से आप सभी के जीवन में खुशहाली, सुख-समृद्धि आए और उत्तम स्‍वास्थ्य प्राप्त हो।’’

     

     

     

    उप मुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्‍स’ पर अपने संदेश में कहा, ‘‘आप सभी को जन्माष्टमी की अनंत शुभकामनाएं। जय श्रीकृष्ण!’’

    इससे पहले रविवार को योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्‍ण जन्‍मस्‍थान मथुरा में पहुंचकर दर्शन पूजन किया और पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए अधिकारियों को हिदायत दी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड में पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनायी जा रही है जन्माष्टमी
    Next Article आरबीआई वित्तीय क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए नीतियां बनाने पर लगातार काम कर रहा: गवर्नर दास

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.