Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अध्यक्ष पद पर इस बार गांधी परिवार का कोई व्यक्ति नहीं, बोले गहलोत-जल्द भरूंगा नामांकन
    Breaking News Headlines राजनीति

    अध्यक्ष पद पर इस बार गांधी परिवार का कोई व्यक्ति नहीं, बोले गहलोत-जल्द भरूंगा नामांकन

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि राहुल गांधी यह साफ कर चुके हैं कि इस बार गांधी परिवार का कोई भी व्यक्ति पार्टी अध्यक्ष पद का उम्मीदवार नहीं बनेगा। गहलोत ने कहा, ‘जब कांग्रेस कमेटी ये प्रस्ताव पास कर रही है कि आपको (राहुल गांधी) अध्यक्ष बनना चाहिए तो फिर आप उसे स्वीकार कीजिए। मैंने उनसे काफी बात करने की कोशिश की। उनका कहना है कि हमने फैसला कर लिया कि इस बार कोई गांधी परिवार का व्यक्ति उम्मीदवार नहीं बनेगा।’

     

    अशोक गहलोत ने कहा, ‘राहुल गांधी ने मुझे बताया कि मैं जानता हूं कि सब लोग मुझे कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर देखना चाहते हैं, लेकिन अब फैसला हो चुका है। मैं उन सभी लोगों का बहुत सम्मान करता हूं।’ गहलोत ने आगे कहा कि यह फैसला लिया गया है कि मैं चुनाव (कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए) लड़ूंगा। नॉमिनेशन की तारीख का मैं जल्द ही ऐलान करूंगा। देश के मौजूदा हालात को देखते हुए विपक्ष को मजबूत होने की जरूरत है और उसके लिए हम कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

     

    मालूम हो कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए गुरुवार को अधिसूचना जारी हो गई। इससे एक दिन पहले ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सीनियर नेता शशि थरूर के चुनावी समर में उतरने के साफ संकेत मिल गए। मालूम हो कि कांग्रेस का अध्यक्ष का चुनाव जीतने पर गहलोत को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ सकता है। हालांकि इसको लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई कि उनके हटने पर सचिन पायलट मुख्यमंत्री होंगे या फिर गहलोत की पसंद का ही कोई नेता इस जिम्मेदारी को संभालेगा।

     

    अब यह संभावना प्रबल हो गई है कि 22 साल बाद देश की सबसे पुरानी पार्टी का प्रमुख चुनाव के जरिए चुना जाएगा। 2000 में सोनिया गांधी और जितेंद्र प्रसाद के बीच मुकाबला हुआ था, जिसमें प्रसाद को करारी शिकस्त मिली थी। इससे पहले, 1997 में सीताराम केसरी, शरद पवार और राजेश पायलट के बीच अध्यक्ष पद को लेकर मुकाबला हुआ था, जिसमें केसरी जीते थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछापों के विरोध में पीएफआई ने बुलाया केरल बंद हुआ हिंसक, तमिलनाडु में भी की गई तोडफ़ोड़
    Next Article रुपये में लगातार दूसरे दिन गिरावट: डॉलर के मुकाबले रुपया 81.20 के ऑल-टाइम लो पर पहुंचा

    Related Posts

    मध्य विद्यालय गौरा में मनाई गई दिनकर की जयंती

    September 23, 2026

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    September 23, 2026

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मध्य विद्यालय गौरा में मनाई गई दिनकर की जयंती

    संत पॉल स्कूल तेघड़ा में ओज, वीरता और राष्ट्रभावना के साथ मनी राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    घाटशिला में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने की मां की हत्या, तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा शव

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम आयोजित

    साइकिल पर संडे अभियान के संयोजक डॉ कुंदन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

    सिक्स लेन पुल का नाम दिनकर सेतु बहुत जल्द होगा:रजनीश कुमार।

    मेघराज मेमोरिएल बी॰एड॰ काॅलेज में दिनकर जयंती का आयोजन

    *गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित: बखरी में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.