Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता संग्राम, साहित्य में ‘उत्कल केशरी’ महताब के योगदान की सराहना की
    Headlines राजनीति

    राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता संग्राम, साहित्य में ‘उत्कल केशरी’ महताब के योगदान की सराहना की

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वतंत्रता संग्राम, साहित्य में ‘उत्कल केशरी’ महताब के योगदान की सराहना की

    नयी दिल्ली:  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को स्वतंत्रता सेनानी और ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हरेकृष्ण महताब की सराहना की और कहा कि वह एक प्रेरणादायक नेता थे जिनकी विरासत भविष्य में लोगों को प्रेरित करती रहेगी।

    महताब की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में उनकी साहित्यिक कृतियों का भी जिक्र किया, जिसे उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम संघर्ष के समय जेल में रहने के दौरान लिखा था।

     

     

    राष्ट्रपति ने कहा कि राज्य में ‘उत्कल केशरी’ के नाम से लोकप्रिय महताब को महात्मा गांधी के आह्वान पर शुरू किए गए नमक सत्याग्रह में भाग लेने के कारण जेल भेजा गया था।

    मुर्मू ने कहा कि 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान उन्हें फिर से अन्य राष्ट्रवादी नेताओं के साथ जेल में डाल दिया गया। उन्होंने बताया कि अहमदनगर किला जेल में उन्होंने लंबा समय बिताया। इस दौरान महताब और अन्य नेताओं ने ‘‘जेल को एक शिक्षण केंद्र में बदल दिया।’’

    उन्होंने कहा कि जेल में रहने के दौरान उन्होंने कई कविताएं, कहानियां और उपन्यास तथा ‘उड़ीसा इतिहास’ नामक पुस्तक भी लिखी।

    राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी विरासत और साहित्यिक तथा पत्रकारिता संबंधी कार्य लोगों को प्रेरित करते रहेंगे। इस अवसर पर एक विशेष स्मारक डाक टिकट और सिक्का भी जारी किया गया।

     

     

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

    प्रधान ने कहा कि यह प्रसन्नता की बात है कि ओडिशा सरकार ने महताब की 125वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में वर्ष भर समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है।

    21 नवंबर 1899 को तत्कालीन बंगाल प्रेसीडेंसी के अगरपारा में जन्मे महताब एक बहुमुखी नेता थे, जिन्होंने स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, इतिहासकार, लेखक, समाज सुधारक और पत्रकार के रूप में कई जिम्मेदारियां निभाईं।

    कटक से सांसद और हरेकृष्ण महताब के पुत्र भर्तृहरि महताब भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleलोहरदगा : साइबर ठगों ने युवक से की 1 लाख की ठगी
    Next Article छः वर्षीय स्नेहा को रेटिनो ब्लास्टोमा कैंसर दिल्ली के एम्स में ही इलाज संभव 

    Related Posts

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    July 12, 2026

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    July 12, 2026

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    13 करोड़ की योजनाओं का क्रियान्वयन हफ्ते भर में शुरु करवाएं अपर नगर आयुक्तःसरयू राय

    गोलमुरी में सड़क हादसों पर रोक की मांग, जेडीयू ने जुस्को महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.