Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रयागराज सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया
    Headlines उत्तर प्रदेश

    राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रयागराज सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2025Updated:February 15, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रयागराज सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

    नयी दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर शनिवार को शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

     

     

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में मेजा पुलिस थाना अंतर्गत प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बस और एक एसयूवी की आमने-सामने की टक्कर होने से एसयूवी में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई।

     

     

    मुर्मू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मिर्जापुर राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में कई लोगों की मौत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के परिजनों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’’

     

    प्रयागराज में बस और एसयूवी की टक्कर में 10 लोगों की मौत

    प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में यमुना नगर के मेजा थाना अंतर्गत प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात एक बस और एक एसयूवी की आमने-सामने की टक्कर होने से एसयूवी में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

    पुलिस उपायुक्त (यमुना नगर) विवेक चंद्र यादव ने बताया कि शुक्रवार देर रात छत्तीसगढ़ के कोरबा से श्रद्धालु एसयूवी से महाकुंभ में स्नान करने आ रहे थे लेकिन तभी मेजा थाना अतंर्गत राजमार्ग पर प्रयागराज की तरफ से जा रही एक बस से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई।

    उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में एसयूवी में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई और बस में सवार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। यादव ने बताया कि बस में भी श्रद्धालु ही सवार थे और वे मध्य प्रदेश के राजगढ़ जा रहे थे।

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख प्रकट करते हुए शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने प्रयागराज-मिर्जापुर राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए शोकसंतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।’’

    इसने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम से दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।’’

    पुलिस उपायुक्त ने बताया कि चार मृतकों की पहचान उनके आधार कार्ड और छह की पहचान उनके परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर की गई है।

    अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में सोमनाथ (28), ईश्वरी प्रसाद जायसवाल (56), भागीरथी जायसवाल (43), संतोष सोनी (55), सौरभ सोनी (उम्र अज्ञात), अजय बंजारे (उम्र अज्ञात), गंगा दास वर्मा (उम्र अज्ञात), शिवा राजपूत (करीब 60 वर्ष), दीपक वर्मा (उम्र अज्ञात) और राजू साहू (उम्र अज्ञात) शामिल हैं।

    पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतकों के परिजनों को दुर्घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एसआरएन अस्पताल भेजा गया है।

    प्रयागराज में बस और एसयूवी की टक्कर में 10 लोगों की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेशी नागरिकों के फर्जी आधारकार्ड बनाने के आरोप में दो भाई गिरफ्तार
    Next Article भारत के 119 ‘‘अवैध प्रवासियों’’ को लेकर शनिवार रात को अमृतसर पहुंचेगा अमेरिकी विमान

    Related Posts

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.