Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्रपति ने मीडिया से निर्भीक होने, सच्चाई के साथ खड़े रहने को कहा
    Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    राष्ट्रपति ने मीडिया से निर्भीक होने, सच्चाई के साथ खड़े रहने को कहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    राष्ट्रपति ने मीडिया से निर्भीक होने, सच्चाई के साथ खड़े रहने को कहा

    नयी दिल्ली) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को मीडिया से निर्भीक होकर रिपोर्टिंग करने और सच्चाई के साथ खड़े होने को कहा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि चौथा स्तंभ देश और समाज को आकार देने में बड़ी भूमिका निभा रहा है।

    पीटीआई की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में समाचार एजेंसी के संपादकों से मुलाकात करने वाली राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश को आगे ले जाने में हर किसी की अपनी एक जिम्मेदारी है और यह महत्वपूर्ण है कि देश को कैसे प्रस्तुत किया जाता है।

     

     

     

    राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मीडिया को निर्भीकता से काम करना चाहिए। कभी सत्य से हटना नहीं चाहिए।’’

    मुर्मू ने महिलाओं के खिलाफ यौन और शारीरिक हमलों की हालिया घटनाओं पर आक्रोश जताते हुए पीटीआई के लिए एक विशेष लेख भी लिखा है। महिलाओं के खिलाफ अपराधों के चलते देश भर में व्यापक प्रदर्शन हुए हैं।

    लेख को लेकर उन्होंने टिप्पणी की, ‘‘आप एक पत्रकार हैं लेकिन आप एक नागरिक भी हैं। मैं भी एक नागरिक हूं। आप जितने चिंतित हैं, मैं भी उतनी ही चिंतित हूं।’’

    राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मीडिया देश और समाज को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।’’

    मुर्मू ने रवींद्रनाथ टैगोर की प्रसिद्ध कविता ‘‘व्हेयर द माइंड इज विदाउट फियर’’ को याद करते हुए कहा, ‘‘मुझे कभी-कभी पीड़ा होती है क्योंकि एक तरफ हम महिलाओं को देवी के रूप में पूजते हैं लेकिन यह रोजमर्रा के व्यवहार में प्रतिबिंबित नहीं होता।’’

     

     

     

    यह उल्लेख करते हुए कि मीडिया की छवि खराब नहीं होनी चाहिए, मुर्मू ने कहा, ‘‘अपनी छवि भी खराब न हो। लोगों का विश्वास जीतना चाहिए।’’

    पीटीआई के 77वें स्थापना दिवस पर अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि भारत की आजादी के कुछ ही दिनों बाद ‘प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया’ की स्थापना की गई थी।

    उन्होंने कहा, ‘‘यह समाचार एजेंसी अपनी स्थापना के बाद से ही राष्ट्र की यात्रा को लिपिबद्ध करने में उल्लेखनीय भूमिका में रही है।’’

    राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘पीटीआई भारत की पत्रकारिता के सबसे अपरिहार्य हिस्सों में से एक रही है।’’

     

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘इसने (पीटीआई) समाचार लेखन और रिपोर्टिंग के उच्चतम मानकों को बरकरार रखा है। परिणामस्वरूप, इसे उच्च विश्वसनीयता हासिल है और यह एक प्रेरणादायक मॉडल बनी हुई है।’’

    मुर्मू ने कहा कि भारत में पीटीआई की भूमिका महत्वपूर्ण रही है क्योंकि निष्पक्ष तरीके से समाचारों का समय पर प्रसार लोकतंत्र के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।

    राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मुझे यकीन है कि पीटीआई उत्कृष्टता का स्तर ऊंचा उठाती रहेगी और आने वाले दशकों तक लोकतंत्र की सेवा करती रहेगी। पीटीआई से जुड़े सभी लोगों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकहां लिखा है पत्र में 150 मकानों को तोड़ने वाली बात: सरयू राय
    Next Article डा सुधा नन्द झा ज्योतिषी द्वारा प्रस्तुत दैनिक राशिफल

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    June 9, 2026

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    June 8, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच केबुल इकाई की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार

    सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की, गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

    केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज जमशेदपुर में, प्रबुद्धजन सम्मेलन को करेंगे संबोधित

    कीली से जुड़ी जिंदगी की सच्चाई

    दिल्ली में ममता बनर्जी की तन्हाई: टीएमसी में बदलाव?

    सृजन के 25 वर्ष: अनूप और शुभ्रा की कलात्मक यात्रा

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.