Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनावी रैली में गोली लगने से घायल हुए ट्रंप लेकिन हालत ‘ठीक’: चुनाव:प्रचार अभियान दल
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    चुनावी रैली में गोली लगने से घायल हुए ट्रंप लेकिन हालत ‘ठीक’: चुनाव:प्रचार अभियान दल

    News DeskBy News DeskJuly 14, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चुनावी रैली में गोली लगने से घायल हुए ट्रंप लेकिन हालत ‘ठीक’: चुनाव:प्रचार अभियान दल

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप पर हमले की कड़ी निंदा की

    शिकागो, 14 जुलाई (भाषा) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर शनिवार को पेनसिल्वेनिया के बटलर में चुनावी रैली के दौरान हमला किया गया जिसमें वह घायल हो गए लेकिन उनकी हालत ‘ठीक है’। उनके चुनाव-प्रचार अभियान दल ने यह जानकारी दी।

    अमेरिकी की ‘सीक्रेट सर्विस’ ने बताया कि ट्रंप शनिवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए एक रैली को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान छह बजकर 15 मिनट पर एक संदिग्ध हमलावर ने रैली स्थल के बाहर एक ऊंचे स्थान से मंच की ओर कई गोलियां चलाईं, जिसमें ट्रंप घायल हो गए।

    ट्रंप के चुनाव-प्रचार अभियान दल ने कहा, ”पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप ठीक हैं। कानून प्रवर्तन और संबंधित अधिकारियों द्वारा तुरंत इस मामले में की गई कार्रवाई के लिए हम आभारी हैं।”

    ट्रंप के दहिने कान के ऊपरी हिस्से पर गोली लगी थी।

    पेनसिल्वेनिया में आयोजित ट्रंप की चुनाव-प्रचार रैली में हजारों की संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे और विभिन्न टीवी चैनल पर इसका सीधा प्रसारण किया जा रहा था।

    रैली के दौरान जैसे ही ट्रंप को गोली लगी तो सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने सुरक्षा के लिए उन्हें चारो ओर से घेर लिया, हालांकि अधिकारियों के साथ जाते समय ट्रंप ने ऑडियो फीड के जरिए अपने समर्थकों से कुछ कहा।

    चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप पर हुए इस हमले की सभी नेताओं ने निंदा की है। राष्ट्रपति जो बाइडन, उपराष्ट्रपति कमला हैरिस, पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, जॉर्ज डब्ल्यू बुश और बिल क्लिंटन ने इस हमले की निंदा की है।

    ‘सीक्रेट सर्विस’ के प्रवक्ता एंथनी गुगेइल्मी ने एक बयान में कहा,‘‘ अमेरिकी सीक्रेट सर्विस के कर्मियों ने हमलावर को मार गिराया। संघीय एजेंसी ने तत्काल सुरक्षात्मक उपाय किए, पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप सुरक्षित हैं।’’

    उन्होंने कहा, “इस हमले से रैली में मौजूद एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। इस मामले की जांच जारी है। सीक्रेट सर्विस ने एफबीआई को सूचित कर दिया है।”

    प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप पर हमले की कड़ी निंदा की

    नयी दिल्ली, 14 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले की रविवार को कड़ी निंदा की और कहा कि राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।

    मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे मित्र पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हुए हमले से बेहद चिंतित हूं। घटना की कड़ी निंदा करता हूं। राजनीति और लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

    अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर पेनसिल्वेनिया में शनिवार को एक चुनावी रैली में हमला किया गया हालांकि ट्रंप पूरी तरह सुरक्षित हैं। हमलावर को मार गिराया गया है।

     

    pradhaanamantree modee ne tramp par hamale kee kadee ninda kee
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइरफान का दूसरा नाम एक्शन: मंत्री इरफान अंसारी
    Next Article मुख्यमंत्री बहन बेटी मई-कुई स्वावलम्बन प्रोत्साहन योजना” के तहत विभाग एवं सामाजिक सुरक्षा कोषांग के द्वारा कोई भी फॉर्म निर्गत नहीं हुआ है,कृपया अफवाहों पर ध्यान न दें जिलावासी:उपायुक्त

    Related Posts

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    May 4, 2026

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    May 4, 2026

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    May 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के सैकड़ों लाभार्थियों ने सरयू राय को बताई अपनी परेशानी

    झारखंड कांग्रेस के पुनर्गठन पर परविंदर सिंह ने जताई खुशी, नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई

    जामताड़ा की दिवाषी हेंब्रम मलेशिया में करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

    झारखंड में माइंड मंत्रा अबेकस की शानदार पहल, प्रतिभाशाली छात्रों को किया गया सम्मानित

    स्वर्णरेखा में मृत पाई गईं हजारों मछलियांसरयू राय ने कहाः एजेंसियां उचित जांच कर जनता को कारण बताएं

    लापरवाही की हद—मोबाइल की रोशनी में प्रसव, मां और नवजात की मौत

    सीवान में बड़ी कार्रवाई: रोड रेज हत्याकांड का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर

    जमशेदपुर में तेज आंधी-बारिश का कहर: कई इलाकों में गिरे पेड़, वाहनों को भारी नुकसान

    जमशेदपुर में रिश्तों पर वार: बेटे ने पिता पर किया जानलेवा हमला, ‘भूत समझने’ का दावा

    मूसलाधार बारिश से जमशेदपुर बेहाल, बिष्टुपुर की सड़कें बनीं दरिया, खुली स्वच्छता अभियान की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.