Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के प्रभात कुमार सिंह शिक्षक संघ के सचिव बने
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड शिक्षा

    जमशेदपुर के प्रभात कुमार सिंह शिक्षक संघ के सचिव बने

    News DeskBy News DeskNovember 27, 2022No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अल्पसंख्यक शिक्षकों को पेंशन जरूर मिलेगा : लिंडा
    एक महीने में अनुमोदन करें निदेशालय : होरो

    जमशेदपुर के प्रभात कुमार सिंह शिक्षक संघ के सचिव बने

     

    जमशेदपुर। जमशेदपुर एडीएल स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार सिंह झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य समिति में सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव बनाए गए हैं।
    इसके साथ ही संत जॉन्स उच्च विद्यालय रांची के प्रधानाध्यापक फादर फ्लोरेंस कुजूर अध्यक्ष, शमीउल्लाह खान और फादर विनोद टोप्पो उपाध्यक्ष, एंथोनी तिग्गा महासचिव, प्रभात कुमार सिंह, शशि भूषण महतो, मिथिलेश लाल कर्ण एवम अनीषा मुर्मू सचिव, रमेश कुमार सिंह कार्यालय सचिव, सिस्टर पुष्पा अरगट कोषाध्यक्ष चुनी गईं।
    प्रभात कुमार सिंह को चुने जाने पर कब्रिया उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद रिजवान अहमद, साकची हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार घोष, गुरु नानक उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलविंदर सिंह, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि शिक्षक की समस्याओं के निराकरण में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को दिशा देंगे।
    प्रभात कुमार सिंह जिला में लगातार तीन बार महासचिव रह चुके हैं।

     

    अल्पसंख्यक शिक्षकों को पेंशन जरूर मिलेगा : लिंडा
    एक महीने में अनुमोदन करें निदेशालय : होरो

     

    झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ का महाधिवेशन संपन्न
    जमशेदपुर। झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ का राज्य स्तरीय महाधिवेशन रांची संत जॉन्स उच्च विद्यालय में संपन्न हुआ।
    बतौर मुख्य अतिथि इसे संबोधित करते हुए बिशुनपुर के विधायक चमरा लिंडा ने कहा कि वह अल्पसंख्यक शिक्षकों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं और उनकी सभी समस्याओं परेशानियों से अवगत हैं और उन्हें पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ जरूर मिलेगा। उन्होंने मिशनरियों तथा अल्पसंख्यक स्कूलों द्वारा दी जा रही स्तरीय शिक्षा का उल्लेख करते हुए कहा कि सुदूर क्षेत्रों में शिक्षा का अलख जगाए हुए हैं और समाज राज्य देश के विकास में अच्छी भूमिका निभा रहे हैं। विडंबना है कि कुछ पदाधिकारियों में नकारात्मक विचार होते हैं और उसका खामियाजा भुगतना पड़ता है परंतु आप लोग अपनी एकता बनाए रखें, संघर्ष का रास्ता अपनाएं, आंदोलन करें, धरना प्रदर्शन करें। वह हमेशा साथ रहेंगे वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सकारात्मक रवैया है और उन्होंने आश्वस्त किया है कि नई नियमावली तभी कैबिनेट में ले जाएंगे जब उसे कमेटी अप्रूव करेगी।

     

    सिसई विधायक जीगा सुसारेन होरो ने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलकर निदेशालय द्वारा अनुमोदन की समय सीमा एक महीने तय करने का आग्रह करेंगे। जिससे अभ्यर्थी को बेवजह सालों साल परेशानी नहीं उठानी पड़े। वहीं उन्होंने कहा कि इस तरह का माहौल बनाए जाने की जरूरत है कि पदाधिकारी जिम्मेदारी पूर्वक काम करें।

     

    जीएल चर्च के बिशप सीमांत समद तिर्की ने कहा कि 15 वीं शताब्दी में मिशनरियां आई और सभी के लिए शिक्षा सुलभ करने का मार्ग प्रशस्त किया। उनके अनुसार शिक्षक कभी मरता नहीं वह विद्यार्थियों में जीवित रहता है और छात्र के सर्वांगीण विकास से ही देश का विकास संभव है।
    इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष फादर फ्लोरेंस कुजूर ने की तथा केंद्रीय संयुक्त सचिव रमेश कुमार सिंह ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसमें सप्तम वेतनमान लाभ तथा अन्य सुविधाओं का उल्लेख किया वहीं उन्होंने कहा कि पेंशन तथा अनुमोदन को लेकर दुश्वारियां हैं परंतु उम्मीद है कि हेमंत सरकार इन कमियों को दूर करेगी क्योंकि यह अवधारणा बनी हुई है कि उनकी सरकार इनकी अपनी है।

     

    इस मौके पर रांची के संत अलोइस उच्च विद्यालय, संत मार्गरेट बालिका उच्च विद्यालय, गोस्सनर उच्च विद्यालय, उर्सुलाइन बालिका उच्च विद्यालय, बेथेसदा उच्च विद्यालय, कारमेल बालिका उच्च विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी इसका संचालन श्रीमती अनीता कंडीर, ज्योति रोज कुल्लू एवं श्रीमती अंजना बोदरा ने संयुक्त रूप से किया तथा धन्यवाद ज्ञापन फादर विनोद टोप्पो ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री के आदेश पर निदेशक, सरोजिनी लकड़ा ने रिम्स पहुंचकर घायल खिलाड़ियों का लिया हालचाल
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    August 6, 2026

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    August 6, 2026

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    August 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोकसभा में हिरोशिमा और नागासाकी के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी गई

    बंबई उच्च न्यायालय ने 2013 के यौन उत्पीड़न मामले में तरुण तेजपाल को दोषी ठहराया

    रेल कर्मचारियों के 21 साल से बड़े बच्चों को भी मुफ्त चिकित्सा का मिलेगा लाभ, बोर्ड ने जारी किये आदेश

    यूपी में बड़ा हादसा : प्रतापगढ़ में बारिश के दौरान ढहा घर, एक ही परिवार के छह सदस्यों की मौत

    दिल्ली में झमाझम बारिश, उमस से राहत; ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी

    झारखंड में छात्रों का विरोध-प्रदर्शन तेज, मुख्यमंत्री सोरेन ने बातचीत की पेशकश की

    रुपया शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले नौ पैसे टूटकर 95.17 पर

    उत्तराखंड में लगातार बारिश से नदियां उफान पर, खतरे के निशान पर पहुंचीं

    सिद्धिविनायक मंदिर दान घोटाले पर बड़ा एक्शन, 5 साल के चढ़ावे का होगा ऑडिट, 9 गिरफ्तार, 46 कर्मचारी निलंबित

    Meta ने पीएम मोदी का वीडियो डिलीट करने के लिए मांगी माफी, संसदीय समिति ने दिया था 48 घंटे का अल्टीमेटम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.