Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में अनावश्यक न हो पावर कट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश
    Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी में अनावश्यक न हो पावर कट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 26, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    यूपी में अनावश्यक न हो पावर कट, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश
    लखनऊ :  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर सभी मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को निर्देश दिये हैं। इस संबंध में शासनस्तर से भी सभी मंडलों के कमिश्नर और जिलों के डीएम के लिए पर्याप्त दिशानिर्देश जारी किये गये हैं। इसके अनुसार बिजली आपूर्ति को लेकर अधिकारीगण प्रतिदिन मॉनीटरिंग करेंगे। अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता की ओर से जारी दिशानिर्देश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि मंडलायुक्त और जिलाधिकारी हर रोज इस बात को जांचेंगे कि उनके मंडल और जिलों में पर्याप्त मात्रा में ट्रांस्फार्मर और केबल उपलब्ध हैं या नहीं। इसके अलावा जनता की ओर से मिलने वाली शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध तरीके से हो रहा है या नहीं इसकी भी मॉनीटरिंग हर रोज की जाएगी।

     

     

     

    शासन की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ रही है। दो दिन पहले ही इस साल बिजली की सर्वाधिक मांग 26,166 मेगावाट पहुंच गयी थी। जनसामान्य को तथा अन्य वाणिज्यिक एवं औद्योगिक उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध होती रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए मंडलायुक्तों और जिलाधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किये गये हैं।

    इसके अनुसार जनपद और मण्डल स्तर प्रतिदिन समीक्षा कर ली जाए कि बिजली आपूर्ति रोस्टर के अनुसार हो रही है या नहीं। अगर कहीं कोई लोकल फाल्ट हुई है तो उसे समय से ठीक कराया जा रहा है या नहीं। बिजली की शिकायतों के लिए पॉवर कॉरपोरेशन के टोल फ्री नम्बर 1912 पर जनता द्वारा दर्ज शिकायतों का समय से निस्तारण हो रहा है या नहीं।

    स्टोर में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक केबल, ट्रान्सफार्मर या अन्य सामग्री उपलब्ध हैं या नहीं। यह सुनिश्चित किया जाये कि जनपद स्तर पर रोस्टर का कड़ाई से अनुपालन हो रहा है या नहीं। इसके अलावा जनपद और मण्डल स्तर पर इस बिन्दु की भी समीक्षा कर ली जाए कि कोई ऐसा क्षेत्र तो नहीं है जहां पर ट्रान्सफार्मर या केबल बार-बार क्षतिग्रस्त हो रहा हो। यदि ऐसी कोई स्थिति है तो उसकी क्षमतावृद्धि कराने के सम्बन्ध में डिस्काम से अविलम्ब कार्यवाही करा ली जाए।

     

     

     

    शासन की ओर से ये स्पष्ट किया गया है कि बिजली आपूर्ति के बारे में नियमित रूप से जनप्रतिनिधियों तथा अन्य स्रोतों से फीडबैक ले लिया जाये और उस फीडबैक के आधार पर समुचित कदम उठाये जाएं। यदि कहीं कोई रिपेयर वर्क है या अन्य किसी कारणों से नियोजित शटडाउन लेने की आवश्यकता हो तो उसका समय से व्यापक प्रचार-प्रसार करा दिया जाए।

    समाचार-पत्रों में बिजली आपूर्ति के सम्बन्ध में जब भी कोई समाचार प्रकाशित होता है तो उसे तत्काल दिखवा लिया जाये और उसके बारे में मीडिया की सही ब्रीफिंग कर दी जाए।

    इसके साथ ही डिस्काम के अधिकारियों को यदि बिजली चोरी के अभियान या अन्य किसी कार्य के लिए पुलिस बल की स्थानीय स्तर पर आवश्यकता पड़ती है तो उसे अविलम्ब उपलब्ध कराया जाए। जनपद या मण्डल स्तर पर मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता या अधिशासी अभियन्ता के स्तर पर यदि किसी समस्या का निदान नहीं हो पाता है तो सम्बन्धित डिस्काम के प्रबन्ध निदेशक या पावर कारपोरेशन के अध्यक्ष या प्रबन्ध निदेशक को अविलम्ब सूचित किया जाये।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील की ओर से आयोजित मेगा समर कैंप ,300 बच्चों ने लिया हिस्सा
    Next Article अचार संहिता मामले में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस हुए बरी

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.