Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ममता बैनर्जी ने भतीजे अभिषेक का बढ़ाया कद, टीएमसी महासचिव बनाये गए, इन नेताओं को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी
    Headlines राजनीति

    ममता बैनर्जी ने भतीजे अभिषेक का बढ़ाया कद, टीएमसी महासचिव बनाये गए, इन नेताओं को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 7, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी के शानदार वापसी के बाद ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी का कद बढ़ा दिया है. उन्होंने अभिषेक को टीएमसी महासचिव बनाया है. इस बाबत पार्टी के वरिष्ठ नेता पार्थो चटर्जी ने बताया कि टीएमसी में मामूली फेरबदल किये गए है. बता दें कि अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के बेहद करीबी हैं. अभिषेक ने हाल के संपन्न पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मेहनत करके पार्टी को सत्ता में वापसी करने में जोरदार भूमिका निभाया है. यहीं नहीं विधानसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर बीजेपी के प्रमुख नेताओं के निशाने पर अभिषेक ही रहे. पीएम मोदी ने तो यहां तक कह दिया कि ममता अभिषेक को सत्ता सौंपना चाहती है. वहीं अब जबकि टीएमसी की सरकार बन चुकी है. उसके बाद ममता ने अभिषेक को टीएमसी महासचिव बनाने का फैसला किया है. पार्थो चटर्जी ने बताया कि एक्टर सायोनी घोष अब टीएमसी यूथ कांग्रेस की जिम्मेदारी संभालेंगे.
    मालूम हो कि विधानसभा चुनाव में टीएमसी और बीजेपी में जबरदस्त टक्कर थी. टीएमसी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व में फिर से सरकार बनाई. टीएमसी को 213 सीटों पर जीत मिली, जबकि पहली बार बीजेपी बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्य विपक्षी पार्टी बन सकी. बीजेपी 77 सीटों पर जीत हासिल की. हालांकि चुनाव से ठीक पहले बीजेपी में टीएमसी के कई नेता शामिल हुए थे. माना जा रहा था कि यह नेता अभिषेक के दखलंदाजी से परेशान रहते थे, लेकिन अब सभी विवाद पर विराम लग चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशुभेंदु अधिकारी पर चोरी की एफआईआर दर्ज, कैलाश विजयवर्गीय बोले- विपक्ष को नष्ट करना चाहती हैं ममता
    Next Article केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने जारी किया परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स, पाँच राज्यों को मिला ए++ ग्रेड

    Related Posts

    बिष्टुपुर में केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन, ग्राहकों को मिलेंगी निर्माण व इंटीरियर की समग्र सेवाएं

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    सरायकेला-चाईबासा में हाथियों का आतंक: ईचागढ़ में महिला घायल, मनोहरपुर में दंतैल के हमले से व्यक्ति की मौत

    सरायकेला में अवैध खनन पर सख्ती, उपायुक्त ने दिए संयुक्त कार्रवाई के निर्देश

    कांड्रा पुलिस ने पांच खोया मोबाईल बरामद कर धारक को सौंपा

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण मिलना झारखंड के लिए गौरव की बात- केपी सोरेन 

    जेवियर स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस का हुआ आयोजन

    6 महीने से वेतन नहीं, अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर एनएचएम कर्मी, स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित

    केंद्रीय विद्यालय जादूगोड़ा में नामांकन विवाद, आदिवासी बच्चों की अनदेखी का आरोप; अभिभावकों ने किया जोरदार विरोध

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति पर तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित

    प्रोजेक्ट बालिका विद्यालय की शत-प्रतिशत रिजल्ट पर गदगद हुए विधायक संजीव सरदार

    विधायक ने मधुआबेड़ा (कुलियंक) गाँव में पक्का नाली निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.