Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अपने ट्वीट में ये लिखकर घिरे राहुल गांधी, असम में बीजेपी दर्ज कराएगी राजद्रोह के 1000 मामले
    Breaking News Headlines राजनीति

    अपने ट्वीट में ये लिखकर घिरे राहुल गांधी, असम में बीजेपी दर्ज कराएगी राजद्रोह के 1000 मामले

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कमान से निकला तीर और जुबान से निकले बोल फिर नहीं लौटते हैं. इस कहावत का हवाला देते हुए शिक्षक और बड़े-बुजुर्ग सोच समझकर बोलने की हिदायत देते हैं. इंटरनेट और सोशल मीडिया की दुनिया में शायद इस पर जरा भी ध्यान नहीं दिया जाता है. यही वजह है कि राजनेताओं के ट्वीट अक्सर भावनाओं को आहत करने के मामले में विवाद की वजह बन जाते हैं. ताजा मामले में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी अपने एक ट्वीट की वजह से विवादों में है.

    बीजेपी पर लगा रहे थे निशाना, खुद घिर गए

    दरअसल राहुल गांधी अपने ट्वीट के जरिए केंद्र की मोदी सरकार समेत बीजेपी पर निशाना साध रहे थे. लेकिन अब वह खुद उस पर घिरते नजर आ रहे हैं. उनके उसी ट्वीट के लिए उनके खिलाफ आज असम में बीजेपी द्वारा कम से कम एक हजार राजद्रोह के मामले दर्ज किए जाएंगे.

    राहुल गांधी ने अपने उस ट्वीट में भारत की ताकत और खूबसूरती को बयां करने की कोशिश की थी लेकिन उसमें पूर्वोत्तर को शामिल करना भूल गए. राहुल गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया था. हमारे भारतीय संघ में शक्ति है. हमारी संस्कृतियों का संघ. विविधता का संघ. भाषाओं का संघ. हमारे लोगों का संघ. हमारे राज्यों का संघ. कश्मीर से केरल तक और गुजरात से पश्चिम बंगाल तक. भारत अपने सभी स्वरूपों में सुंदर है. भारत की भावना का अपमान मत करो.

    केंद्रीय मंत्री का पलटवार

    राहुल गांधी द्वारा भारत को गुजरात से बंगाल तक बताने को लेकर बीजेपी ने उन्हें घेर लिया. राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू ने कहा, कांग्रेस नेता के लिए भारत पश्चिम बंगाल में ही समाप्त होता है! मेरे सुंदर राज्य अरुणाचल प्रदेश सहित भारत का पूर्वोत्तर हिस्सा भारत को लेकर उनके विचार का हिस्सा नहीं है. अब इसी को लेकर बीजेपी असम में सोमवार को राहुल गांधी के खिलाफ राजद्रोह के मुकदमे दर्ज करने जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआलिया की फिल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी के नेहरू से संबंधित 4 सीन हटाए जाएंगे
    Next Article शिव सेना सांसद संजय राउत का बड़ा दावा, बहुत कर लिया बर्दाश्त, अब BJP के साढ़े तीन नेता जाएंगे जेल

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Le Bandit: waarom korte klappers met hoge inzet jouw sessie bepalen

    Spinrise Casino im Browser auf dem Smartphone spielen

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.