Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आलिया की फिल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी के नेहरू से संबंधित 4 सीन हटाए जाएंगे
    Headlines सिनेमा

    आलिया की फिल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी के नेहरू से संबंधित 4 सीन हटाए जाएंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई.जब से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है, तभी से यह फिल्म सुर्खियों में बनी हुई है. संजय लीला भंसाली के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आलिया ने मुंबई के रेड लाइट एरिया कमाठीपुरा की एक माफिया क्वीन की भूमिका निभा रही हैं. इस नए अवतार में लोग आलिया को काफी पसंद कर रहे हैं.

    अब जबकि यह फिल्म रिलीज होने के लिए तैयार है तो खबर आ रही है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म में 4 सीन में कट लगाने की सिफारिश की है. ‘बॉलीवुड लाइफ’ की एक रिपोर्ट की मानें तो सेंसर बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स से 2 सीन डिलीट करने के लिए कहा है. इसके साथ ही बोर्ड ने फिल्म के कुछ डायलॉग्स में से कुछ शब्दों को हटाने का भी आदेश दिया है.
    खबर है कि बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स से एक ऐसा सीन बदलने के लिए भी कहा है जो पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू से संबंधित है. इसी रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म में एक ऐसा सीन है जिसमें पूर्व पीएम नेहरू को गंगूबाई के बालों में फूल लगाते हुए दिखाया गया है. सेंसर बोर्ड ने मेकर्स से इस सीन में बदलाव करने को कहा है. वैसे सेंसर से यह फिल्म U/A सर्टिफिकेट के साथ पास हो गई है.

    बता दें कि ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट के साथ अजय देवगन और विजय राज भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म हुसैन जैदी की किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ पर आधारित है. यह फिल्म 25 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा सुधा नन्द झा ज्यौतिषी मिथिला मनोकामना ज्योतिष केंद्र जमशेदपुर झारखंड राशिफल
    Next Article अपने ट्वीट में ये लिखकर घिरे राहुल गांधी, असम में बीजेपी दर्ज कराएगी राजद्रोह के 1000 मामले

    Related Posts

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    July 23, 2026

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू में अवैध अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.