Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पुलिस ने देवानंद प्रधान हत्याकांड किया खुलासा 
    Breaking News Headlines अपराध चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    पुलिस ने देवानंद प्रधान हत्याकांड किया खुलासा 

    News DeskBy News DeskJune 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पुलिस ने देवानंद प्रधान हत्याकांड किया खुलासा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गम्हरिया।बीते 15 मई को गांजिया के समीप बांसलिकोचा जाने वाले रास्ते मे हत्या कर शव फेंके जाने का खुलासा करते हुए गम्हरिया पुलिस ने कांड में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस
    मामले का खुलासा करते हुए सरायकेला एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि बीते 15 मई को गम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंजिया के पास बांसलिकोचा जाने वाले रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को बरामद हुआ था। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया था। इस बीच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि व्यक्ति की हत्या की गई है। मृतक की पहचान सीनी ओपी अंतर्गत मुरुप गांव निवासी देवानंद प्रधान (27) के रूप में की गई। उंक्त मामले का अनुसंधान करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में शरद महतो, प्रवीण प्रधान और विष्णु प्रधान शामिल है। हालांकि उंक्त हत्याकांड में शामिल एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी गिरफ्तारी हेतु छापेमारी जारी है। एसडीपीओ ने बताया की हत्या का कारण मृतक के साथ पुराना विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों के पास से पुलिस ने एक मारुति कार, मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन बरामद किया है जिसे ज़ब्त कर लिया गया है। आरोपियों के गिरफ्तारी को लेकर गठित किए गए छापेमारी टीम में एसडीपीओ के अलावा गम्हरिया थाना प्रभारी कुणाल कुमार, सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार, एसआई सुनील कुमार सिंह, अभय कुमार, बुधन सिंह बोदरा समेत कई पुलिस के जवान शामिल थे।

    देवानंद प्रधान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्दों के इर्द-गिर्द छिड़ी वैचारिक लड़ाई के मायने
    Next Article बीएमडब्ल्यू वर्कर्स यूनियन की ओर से स्वास्थ्य जागरूकता शिविर आयोजित

    Related Posts

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    May 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    लोकतंत्र की मर्यादा और चुनावी विश्वास का संकट | राष्ट्र संवाद

    बंगाल की राजनीति और चुनावी हिंसा: लोकतंत्र की कसौटी | राष्ट्र संवाद

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: ६ मई २०२६ (बुधवार)

    31 मई तक प्रोजेक्ट तैयार न हुआ, चाबी लाभुकों को नहीं मिली तो 1 जून से अनशनःसरयू राय

    विश्व रेड क्रॉस दिवस पर जमशेदपुर में रक्तदान महायज्ञ, 100 दिवसीय अभियान की भी होगी शुरुआत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.