Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मणिपुर में पुलिस ऑफिसर का अपहरण, बंदूक के साथ 200 लोगों ने घर पर बोला धावा
    Breaking News Headlines

    मणिपुर में पुलिस ऑफिसर का अपहरण, बंदूक के साथ 200 लोगों ने घर पर बोला धावा

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    मणिपुर में पुलिस ऑफिसर का अपहरण, बंदूक के साथ 200 लोगों ने घर पर बोला धावा
    नई दिल्ली:  मणिपुर में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रहा. मंगलवार को फिर से इम्फाल के आस-पास के इलाके में तनाव देखने को मिला, जब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कथित तौर पर मैतेई संगठन अरमबाई तेंगगोल के कार्यकर्ताओं द्वारा अगवा कर लिया गया. ये घटना शाम की बताई जा रही है, मणिपुर पुलिस के ऑपरेशन विंग में तैनात अधिकारी अमित सिंह अपने आवास पर थे, तभी ये घटना घटी.

    मंगलवार शाम करीब 7 बजे हुई घटना की जानकारी देते हुए मणिपुर पुलिस ने बताया कि करीब 200 की संख्या में गाड़ियों में आए हथियारबंद बदमाशों ने अमित सिंह के आवास पर धावा बोल दिया. एक बयान में कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह को बाद में पुलिस और सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई के बाद बचा लिया गया.

     

     

     

    मणिपुर पुलिस ने एक्स पर पोस्ट किया कि 27 फरवरी, 2024 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आईडब्ल्यू, मोइरांगथेम अमित, एमपीएस के आवास पर गोलीबारी की घटना हुई. वाहनों में आए लगभग 200 की संख्या में सशस्त्र बदमाशों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोइरांगथेम अमित सिंह के आवास पर हमला किया. सशस्त्र उपद्रवियों ने आवास पर घरेलू संपत्तियों में तोड़फोड़ की.

     

     

    ऑपरेशन विंग में तैनात अधिकारी अमित सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. मंगलवार शाम के हमले में, कथित तौर पर अरामबाई तेंगगोल से जुड़े सशस्त्र कैडरों ने घर में तोड़फोड़ की और गोलियों से कम से कम चार वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. पीटीआई ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि इस अंधाधुंध गोलीबारी का कारण यह था कि संबंधित अधिकारी ने वाहन चोरी में कथित संलिप्तता के लिए समूह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद मीरा पैबिस (मेइतेई महिला समूह) के एक समूह ने उनकी रिहाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया.

     

     

    घटना के बारे में विस्तार से बताते हुए पुलिस अधिकारी के पिता एम कुल्ला ने कहा कि हमने हथियारबंद लोगों के घुसने के बाद उनसे बात करने की कोशिश की, लेकिन अचानक उन्होंने वाहनों और संपत्तियों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसलिए हमें अंदर भागना पड़ा और खुद को बंद करना पड़ा. पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक अधिकारी अपनी टीम के साथ भागने की कोशिश की लेकिन उनका अपहरण कर लिया गया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगोपाबंधु विद्यापीठ प्रांगण में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
    Next Article कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल कैबिनेट से दिया इस्तीफा, बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.