Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पटना में पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या
    Headlines अपराध बिहार

    पटना में पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 2, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पटना में पुलिस अधिकारी ने की आत्महत्या

    पटना:  पटना में शनिवार तड़के एक पुलिस अधिकारी ने अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

    पुलिस अधीक्षक (मध्य) स्वीटी सहरावत ने बताया कि अजीत कुमार भोजपुर जिले के निवासी थे और बिहार की राजधानी में अतिरिक्त उपनिरीक्षक के पद पर तैनात थे।

     

     

    सहरावत ने कहा, ‘‘अजीत शहर के गांधी मैदान इलाके में पुलिसकर्मियों के लिए बने बैरक में रहते थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने सुबह करीब पांच बजे खुद को गोली मार ली, उनके सिर में गोली का निशान है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

    उन्होंने कहा, ‘‘घटनास्थल से पिस्तौल जब्त कर ली गई है। घटनास्थल से एक खाली कारतूस भी मिला है। मामले में आगे की जांच के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है।’’

     

     

    घटना की सूचना मिलने पर पहुंचे अजीत के पिता विनोद सिंह ने आरोप लगाया कि उनका बेटा छठ पर्व के लिए छुट्टियां नहीं मिलने के कारण तनाव में था।

    सिंह ने बताया कि उनका बेटा 2007 में कांस्टेबल के पद पर भर्ती हुआ था और इस साल की शुरुआत में उसे पदोन्नत किया गया था।

    अजीत के पिता द्वारा लगाए आरोपों के बारे में पूछे जाने पर सहरावत ने कहा, ‘‘हम परिवार के सभी सदस्यों से बात करेंगे और मामले की जांच करेंगे।’’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहापर्व छठ पूजा के मद्देनजर अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम द्वारा किया गया शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का स्थल निरीक्षण
    Next Article श्रीनगर में आतंकवादियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के दो जवान और दो पुलिसकर्मी घायल

    Related Posts

    एलएनएमयू में ‘एपीआई पोर्टल’ का शुभारंभ, विश्वविद्यालय के विकासात्मक कार्य होंगे डिजिटल रूप से सशक्त

    May 27, 2026

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    May 27, 2026

    मोहरदा पीएम आवास योजना निर्माण स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण, मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने के निर्देश

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    महिला पतंजलि योग समिति द्वारा पांच दिवसीय योग शिविर का आयोजन

    गम्हरिया स्थित वात्सल्य बालिका गृह से दो बच्चियां फरार, प्रशासनिक महकमे में हड़कंप

    कपाली नगर परिषद क्षेत्र में अवैध गोवंशीय पशु कारोबार के खिलाफ छापेमारी

    अमृत भारत योजना: जुलाई तक चांडिल स्टेशन का सौंदर्यीकरण कार्य होगा पूरा : संजय सेठ

    चांडिल में नवपदस्थापित एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता का स्वागत

    जादूगोड़ा में ईद उल जोहा (बकरीद) को लेकर जादूगोड़ा पुलिस अलर्ट, शांतिपूर्ण बकरीद मानने को लेकर जादूगोड़ा पुलिस व झारखंड होम गार्ड के जवानों ने सड़कों पर निकाली फ्लैग मार्च

    78 साल बाद भी सड़क से वंचित खड़ियाकोचा, बीमारों को खटिया पर ढोने को मजबूर ग्रामीण

    बड़ा तालसा गांव में मासिका महोत्सव आयोजित, केरूआडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला “मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत”

    अब एआई बताएगा हाथियों की हलचल, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    मासिका महोत्सव में बना इतिहास, केरूवाडूंगरी पंचायत बना झारखंड का पहला मेंस्ट्रुअल वेस्ट फ्री पंचायत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.