जमशेदपुर में बढ़ते अपराध पर लगाम के लिए पुलिस का फ्लैग मार्च
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर शहर में इन दिनों अपराधीयों पर लगाम लगाने के लिए जिला पुलिस पूरी तरह सें एक्शन में दिख रही है, जहां आज शहर के 17 थाना क्षेत्र में सिटी एसपी के नेतृत्व में डीएसपी और सभी थाना प्रभारी नें पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया, फ्लैग मार्च के द्वारा अपराधीक घटनाओं पर लगाम लगाया जाए और लोगों द्वारा अपराधियों की सूचना सीधे पुलिस को दी जा सके, उसको लेकर पूरे शहर में आज शाम से लेकर रात तक फ्लैग मार्च किया जा रहा है, बता दे कि इन दिनों शहर में चोरी छिनतई और गोली की घटनाएं बढ़ते जा रही है
इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस अब पूरी तरह से एक्शन में है, सिटी एसपी ने कहा कि फ्लैग मार्च के जरिए अपराधियों को चेतावनी दी जाती है, किसी भी क्राइम को करने से पहले वह 10 बार सोच ले, वहीं कहीं भी अड्डे बाजी और अपराधियों की सूचना लोग सीधे गोपनीय तरीके से पुलिस को बता सकते हैं, पुलिस के पैदल फ्लैग मार्च से शहर के लोगों का पुलिस से रिलेशन अच्छा होता है, और वह खुलकर अपनी बातें पुलिस तक रख सकते हैं l

