चाईबासा में दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, देसी पिस्टल और गोली बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ा है। इनके पास से एक देसी पिस्टल और एक जिन्दा गोली बरामद की गई है। पकड़े गए युवकों की पहचान बुथलाल अंगरिया और बिरसा गागराई के रूप में हुई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली पर 24 जुलाई 2025 को ग्राम-शारंदा गाँव के NH75 रोड पर दो युवकों द्वारा दहशत फैलाई जा रही थी। सूचना के आधार पर मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने ग्राम-शारंदा गाँव के पास NH75 सड़क पर पहुंचकर दोनों युवकों को पकड़ लिया।

पकड़े गए युवकों के पास से एक देसी पिस्टल और एक जिन्दा गोली (.33 MM) के अलावा दो स्मार्ट फोन भी बरामद किए गए हैं। बुथलाल अंगरिया का अपराधिक इतिहास है जिसमें पूर्व में एक मामला दर्ज है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। छापामारी दल में मुफ्फसिल थाना चाईबासा की पुलिस टीम शामिल थी जिसमें थाना प्रभारी और अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।



