राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुगसलाई थाना क्षेत्र से चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 23.15 ग्राम ब्राउन शुगर, 45 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, एक यामाहा R15 बाइक और एक मारुति डिजायर कार बरामद की है। बरामद ब्राउन शुगर का बाजार मूल्य करीब 2.5 लाख रुपये बताया गया है।
ग्रामीण एसपी शुभम खंडवाला ने बताया कि 23 नवंबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गरीब नवाज कॉलोनी स्थित खरकई रेलवे पुल के पास छापेमारी की गई। इस दौरान मो. रेहान हुसैन, शेख कुतुबुद्दीन उर्फ मोनू, मो. इरशाद उर्फ फिरदौस और दिलशाद खान उर्फ राजा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में तीन का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।

