Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छपरा गोलीकांड मामले में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद
    Breaking News Headlines बिहार

    छपरा गोलीकांड मामले में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    छपरा गोलीकांड मामले में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद
    बिहार के सारण जिले में राजद और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई गोलीबारी में 2 लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही इलाके में बढ़ते तनाव को देखते हुए 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी है। भिखारी चौक को छावनी में तब्दील कर दिया है। पुलिस अधिकारी मौके पर कैंप कर रहे हैं।

     

     

    डीएम एसपी ने संभाला मोर्चा
    छपरा में डीएम एसपी ने मोर्चा खुद संभाला है। इसके साथ ही आक्रोशित लोगों से अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाए रखें। पुलिस को अपना काम करने दीजिए। पुलिस के अनुसार, दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के भिखारी ठाकुर चौक पर सोमवार को मतदान के दौरान शाम करीब पांच बजे दो राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच विवाद हुआ था। जिसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने उक्त मतदान केंद्र पर पहुंच कर मामले को शांत कराने के साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया था।

     

    गोलीबारी में एक युवक की मौत
    वहीं मतदान के दौरान हुए विवाद को लेकर मंगलवार को एक बार फिर दोनों पाटिर्यों के समर्थक भिखारी चौक पर आपस में भिड़ गए। इसी दौरान गोलीबारी की घटना में एक पार्टी के कार्यकर्ता चंदन राय की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि गुड्डू राय, मनोज राय और दीपक कुमार राय गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है। घटना की सूचना मिलने पर वरीय पुलिस पदाधिकारियों की टीम घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को संभालने का प्रयास कर रही है।

    इंटरनेट सेवा बंद छपरा गोलीकांड मामले में 2 लोग गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुंबई: उड़ान भरते ही विमान से टकराए फ्लेमिंगो, 40 से ज्यादा पक्षियों की मौत
    Next Article चुनाव के हर चरण के बाद जीत के और निकट बढ़ रहा है ‘इंडिया’ गठबंधन: मुख्यमंत्री केजरीवाल

    Related Posts

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    June 3, 2026

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    June 3, 2026

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    June 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मंदिरों के फूलों से बदली महिलाओं की तकदीर, आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बना पूर्वी सिंहभूम

    आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की बदहाल सड़कों और बिजली व्यवस्था पर इसरो की चिंता, मानसून से पहले सुधार की मांग

    सफाई कर्मियों के अधिकारों को लेकर यूथ इंटक का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांगपत्र

    मानगो में सड़क किनारे खड़ी बस में लगी भीषण आग, जलकर हुई खाक

    कार को बचाने के प्रयास में फ्लाई ऐश लदा हाईवा हादसे का शिकार, टावर पोल से टकराकर डिवाइडर पर चढ़ा

    शिक्षा व्यवस्था पर जेएमएम का हमला, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    बीएमडब्ल्यू प्लांट से रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, प्रिंस खान गैंग का सहयोगी गिरफ्तार

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, 15 जून तक मैपिंग कार्य पूरा करने के निर्देश

    रांची की यातायात व्यवस्था सुधारने को लेकर दुकानदारों के साथ बैठक, अतिक्रमण व अवैध पार्किंग पर सख्ती के निर्देश

    ऑनलाइन सट्टेबाजी के करोड़ों के खेल का खुलासा, राहुल कुमार गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.