Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चुनाव के हर चरण के बाद जीत के और निकट बढ़ रहा है ‘इंडिया’ गठबंधन: मुख्यमंत्री केजरीवाल
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    चुनाव के हर चरण के बाद जीत के और निकट बढ़ रहा है ‘इंडिया’ गठबंधन: मुख्यमंत्री केजरीवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    चुनाव के हर चरण के बाद जीत के और निकट बढ़ रहा है ‘इंडिया’ गठबंधन: मुख्यमंत्री केजरीवाल

    नयी दिल्ली:  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को कहा कि लोकसभा चुनाव के प्रत्येक चरण के पूरा होने के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि चार जून के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार की विदाई होने वाली है और ‘इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) सत्ता में आ रहा है। केजरीवाल ने डिजिटल माध्यम से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए दावा किया कि ‘इंडिया’ गठबंधन देश को एक स्थिर सरकार देगा।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘मतदान के हर गुजरते चरण के साथ यह स्पष्ट होता जा रहा है कि मोदी सरकार जाने वाली है और ‘इंडिया’ गठबंधन चार जून को सत्ता में आएगा।’’

    मुख्यमंत्री ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दिल्ली में आयोजित अपनी चुनावी रैलियों में उनके लिए अपशब्द कहे। उन्होंने शाह पर हमला करते हुए कहा, ‘‘आपको प्रधानमंत्री ने अपना उत्तराधिकारी चुना है, इसलिए आप अहंकार दिखा रहे हैं। आप अभी तक प्रधानमंत्री नहीं बने हैं।’’

     

     

    केजरीवाल ने कहा, ‘‘आपने कहा कि भारत में केजरीवाल के पास कोई समर्थन नहीं है और पाकिस्तान में उनके अधिक समर्थक हैं। आप मुझे अपशब्द कह सकते हैं लेकिन देश की जनता से अपशब्द मत कहिए। यदि आप जनता के लिए अपशब्द करेंगे तो कोई बर्दाश्त नहीं करेगा।’’

     

     

    शाह ने दक्षिणी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपनी पार्टी के उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में वोट मांगते हुए एक रैली में कहा था, ‘‘भारत में केजरीवाल और राहुल (गांधी) को कोई समर्थन नहीं देता, उनके समर्थक पाकिस्तान में हैं।’’

     

    चुनाव के हर चरण के बाद जीत के और निकट बढ़ रहा है ‘इंडिया’ गठबंधन: मुख्यमंत्री केजरीवाल
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछपरा गोलीकांड मामले में पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार, 48 घंटे के लिए इंटरनेट सेवा बंद
    Next Article रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले की जांच के सिलसिले में एनआईए ने कई राज्यों में की छापेमारी

    Related Posts

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    July 19, 2026

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    July 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    तुलसी जयंती पर श्री हनुमान रूप-सज्जा प्रतियोगिता, 26 विद्यालयों के 186 विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

    9 अगस्त को लगेगा नवयुग दल का 64वां रक्तदान शिविर, अंगदान व वृक्षारोपण अभियान पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: रेलवे महिला कर्मी से चेन स्नेचिंग, विरोध करने पर घसीटा और मारपीट; एक आरोपी गिरफ्तार, विहिप का थाने में प्रदर्शन

    राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने पर रवि राज मुर्मू को विधायक संजीव सरदार ने दी बधाई

    केबुल मुखी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह-2026 संपन्न, 150 मेधावी छात्र-छात्राओं व युवाओं का हुआ सम्मान

    गोलमुरी सब्जी मार्केट में फायरिंग एवं रंगदारी की घटना चिंताजनक, दोषियों पर हो कठोर कार्रवाई : दिनेश कुमार

    ललित नारायण मिश्र समिति की वार्षिक आमसभा में नई कार्यकारिणी का गठन, जय चंद्र झा बने अध्यक्ष

    टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में दो शिक्षिकाओं को भावभीनी विदाई, उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में मिला एक-एक लाख रुपये का चेक

    पहली ही बारिश में ढहा विधायक निधि से बन रहा गार्डवाल, ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का लगाया आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.