Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम को माननी होगी युवाओं की बात:राहुल गांधी
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम को माननी होगी युवाओं की बात:राहुल गांधी

    News DeskBy News DeskJune 18, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पीएम को माननी होगी युवाओं की बात:राहुल गांधी

    सोनिया गांधी ने अग्निपथ स्कीम को ‘दिशाहीन’ बताया, कहा- उनकी पार्टी इसे वापस लेने के लिए काम करेगी
    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए केंद्र की ‘अग्निपथ’ योजना को दिशाहीन करार दिया और कहा कि उनकी पार्टी इसे वापस लेने के लिए काम करेगी।

    उन्होंने इस योजना का विरोध कर रहे युवाओं से अपनी मांगों के लिए शांतिपूर्ण और अहिंसक तरीके अपनाने की भी अपील की।

    उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए एक बयान में कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सरकार ने एक नई सशस्त्र बलों की भर्ती नीति की घोषणा की है, जो पूरी तरह दिशाहीन है और आपकी आवाज को नजरअंदाज करते हुए ऐसा किया है।”
    अग्निपथ योजना को लेकर देशभर में हंगामा मचा हुआ दिखाई दे रहा है। दिल्ली से लेकर हरियाणा, बंगाल, तेलंगाना समेत कई राज्यों में इस योजना का विरोध प्रदर्शन हो रहा है। वहीं, इस स्कीम को लेकर राजनीति भी पूरी तरह से गर्म है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस तरह कृषि कानून को वापस लेना पड़ा था उसी तरह अब अग्निपथ योजना को वापस लेना पड़ेगा।

    राहुल गांधी ने मामले पर ट्वीट कर कहा, “8 सालों से लगातार भाजपा सरकार ने ‘जय जवान, जय किसान’ के मूल्यों का अपमान किया है। मैंने पहले भी कहा था कि प्रधानमंत्री जी को काले कृषि कानून वापस लेने पड़ेंगे। ठीक उसी तरह उन्हें ‘माफीवीर’ बनकर देश के युवाओं की बात माननी पड़ेगी और ‘अग्निपथ’ को वापस लेना ही पड़ेगा।” राहुल ने अपने इस ट्वीट के जरिए आरोप लगाया कि, सरकार ने जवानों और किसानों का अपमान किया है।
    बता दें कि इससे पहले कांग्रेस की ओर से कहा गया कि अग्निपथ योजना के खिलाफ कल पार्टी दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। ताजा जानकारी के मुताबिक कांग्रेस का ये प्रदर्शन बड़े पैमाने पर होगा जिसमें कई बड़े नेता और सांसद शामिल हो सकते हैं।

    देशभर में चल रहे इस बवाल के बीच केंद्रीय गृहमंत्रालय की तरफ से एक ट्वीट किया गया है, जिसमें बताया गया है कि सीएपीएफ और असम राइफल्स में होने वाली भर्तियों में 4 साल पूरा करने वाले अग्निवीरों को कितने फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। गृहमंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि इन अर्धसैनिक बलों में अग्निवीरों को 10 फीसदी का आरक्षण देने का फैसला किया गया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला उपायुक्त की अध्यक्षता में कल्याण विभागीय अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षात्मक बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    July 4, 2026

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    July 4, 2026

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नवापारा-राजिम: गौ सेवा और नशामुक्ति के संकल्प से जगमगाया तर्री नवापारा

    श्रीगंगानगर दुष्कर्म: 32 दरिंदों ने छीना बचपन, क्या हम बेटियों को सुरक्षित रख पाए?

    ‘विकसित भारत’ का संकल्प: दागी नेताओं से मुक्ति और नैतिक राजनीति की आवश्यकता

    बिहार-झारखंड में हत्याएं: आम नागरिक सुरक्षा पर बड़ा सवाल, क्या सिर्फ सरकार दोषी?

    सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    पूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा

    काली शर्मा ने बंद की सफलता पर जमशेदपुर की जनता का जताया आभार

    झारखंड मुक्ति मोर्चा ने करनडीह में टूटी सड़क और जलजमाव की समस्या पर प्रशासन से की तत्काल कार्रवाई की मांग

    जमशेदपुर बंद की सफलता पर व्यापारियों व नागरिकों का जताया आभार, कानून-व्यवस्था मजबूत रखने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.