Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM मोदी का तीन तलाक पर बड़ा बयान, कहा इसका इस्लाम से संबंध नहीं, एक घर दो कानून से नहीं चल सकता
    Headlines राजनीति

    PM मोदी का तीन तलाक पर बड़ा बयान, कहा इसका इस्लाम से संबंध नहीं, एक घर दो कानून से नहीं चल सकता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    PM मोदी का तीन तलाक पर बड़ा बयान, कहा इसका इस्लाम से संबंध नहीं, एक घर दो कानून से नहीं चल सकता
    नई दिल्ली, भोपाल. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कहा- तीन तलाक पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इससे इस्लाम का कोई संबंध नहीं है. इसकी वकालत करने वाले वोट बैंक के भूखे हैं. यूनिफॉर्म सिविल कोड पर भड़का रहे हैं. एक घर दो कानूनों से नहीं चल सकता. यूनिफॉर्म सिविल कोड पर बीजेपी भ्रम दूर करेगी. बिहार में विपक्षी दलों की बैठक पर कहा- इन सभी दलों के घोटालों को मिला दिया जाए, तो 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी है.

     

     

     

    प्रधानमंत्री भोपाल में मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में इसी साल होने वाले विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने आए थे. उन्होंने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में मेरा बूथ, सबसे मजबूत अभियान के तहत 543 लोकसभाओं के 10 लाख और मध्यप्रदेश के 64,100 बूथ के कार्यकर्ताओं को डिजिटली संबोधित किया. यहां सभी राज्यों के विधानसभा क्षेत्रों से 3 हजार कार्यकर्ता भी मौजूद रहे.प्रधानमंत्री ने 1 घंटा 52 मिनट बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इसकी खास बात यह रही कि पहली बार उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूछे गए सवालों का विस्तार से जवाब देते हुए अपनी बात कही.

     

     

     

    तलाक इस्लाम का जरूरी अंग है, तो पाकिस्तान में क्यों नहीं?

    पीएम मादेी ने कहा कि जो भी तीन तलाक के पक्ष में बात करते हैं, वकालत करते हैं, ये वोट बैंक के भूखे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ बहुत बड़ा अन्याय कर रहे हैं. तीन तलाक से नुकसान का दायरा बड़ा है. बहुत अरमानों से पिता अपनी बेटी को ससुराल भेजता है. 8-10 साल बाद बेटी वापस आती है, तो उसका भाई, पिता सब उसकी चिंता में दुखी हो जाते हैं. तीन तलाक का इस्लाम से संबंध होता तो दुनिया के मुस्लिम बाहुल्य देश इसे खत्म नहीं करते. मिस्र में 90 प्रतिशत से ज्यादा सुन्नी मुस्लिम हैं. 80-90 साल पहले वहां तीन तलाक की प्रथा समाप्त हो चुकी है. अगर तीन तलाक इस्लाम का जरूरी अंग है, तो पाकिस्तान, इंडोनेशिया, कतर, जॉर्डन, सीरिया, बांग्लादेश में क्यों नहीं है. मुस्लिम बेटियों पर तीन तलाक का फंदा लटकाकर कुछ लोग उन पर हमेशा अत्याचार करने की खुली छूट चाहते हैं. इसीलिए मेरी मुस्लिम बहनें, बेटियां भाजपा और मोदी के साथ हैं.

    सुप्रीम कोर्ट कह रही कॉमन सिविल कोड लाओ

    आज हम देख रहे हैं कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर भड़काने का काम हो रहा है. एक घर में परिवार के सदस्य के लिए एक कानून हो, परिवार के दूसरे सदस्य के लिए दूसरा कानून हो, तो क्या वो घर चल पाएगा? फिर ऐसी दोहरी व्यवस्था से देश कैसे चल पाएगा. भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है. सुप्रीम कोर्ट कह रही है कि कॉमन सिविल कोड लाओ.

     

     

    घोटालों में इनका मीटर डाउन नहीं होता

    2014, 2019 का हाल याद है न. भाजपा के कोर विरोधी दलों में दोनों चुनाव में इतनी छटपटाहट नहीं दिखी, जितनी आज दिख रही है. 2024 में फिर एक बार भाजपा की प्रचंड विजय तय है. इसी वजह से ये सारे विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं. आजकल एक नया शब्द गारंटी बहुत पॉपुलर किया जा रहा है. सारे दलों का घोटाला मिला लिया जाए तो 20 लाख करोड़ के घोटाले की गारंटी है. जब कांग्रेस सरकार थी, तब 1.86 लाख करोड़ का कोयला घोटाला, 1.76 लाख करोड़ का 2जी घोटाला, 70 हजार करोड़ रुपए का कॉमनवेल्थ घोटाला. हेलिकॉप्टर से सबमरीन, ऐसा कोई क्षेत्र नहीं है, जो कांग्रेस के घोटालों का शिकार न हुआ हो.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article72 Hoorain: सेंसर बोर्ड ने ट्रेलर को सर्टिफिकेट देने से किया इनकार
    Next Article तीन तलाक और UCC पर पीएम मोदी के बयान से भड़के ओवैसी, कहा- निशाने पर मुस्लिम

    Related Posts

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    July 25, 2026

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    July 25, 2026

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोलडीहा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बोरवेल वाहन को मारी टक्कर, तीन मजदूर गंभीर

    सासाराम में भीषण सड़क हादसा: टूरिस्ट बस और तेल टैंकर की टक्कर, 23 यात्री घायल

    टेल्को के घोड़ाबांधा मोड़ पर खूनी संघर्ष, चापड़ और लोहे के पाइप से हमला, तीन घायल

    जहानाबाद, बिहार बंद को लेकर जहानाबाद में हाई अलर्ट, चौक-चौराहों पर भारी पुलिस बल तैनात, एसपी खुद कर रहे मॉनिटरिंग।

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.