Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन तलाक और UCC पर पीएम मोदी के बयान से भड़के ओवैसी, कहा- निशाने पर मुस्लिम
    Headlines राजनीति

    तीन तलाक और UCC पर पीएम मोदी के बयान से भड़के ओवैसी, कहा- निशाने पर मुस्लिम

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    तीन तलाक और UCC पर पीएम मोदी के बयान से भड़के ओवैसी, कहा- निशाने पर मुस्लिम
    ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी समान नागरिक संहिता (UCC) और तीन तलाक पर पीएम नरेंद्र मोदी के बयान पर भड़क गए। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि वह मुस्लिमों को निशाना बनाने के साथ ही हिन्दू नागरिक संहिता लाना चाहते हैं।भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं की सभा में प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर ओवैसी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री अब समान नागरिक संहिता की चर्चा कर रहे हैं। क्या आप समान नागरिक संहिता के नाम पर बहुलवाद, विविधता को छीन लेंगे?

     

    उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री समान नागरिक संहिता की चर्चा नहीं कर रहे हैं। वह हिंदू नागरिक संहिता की बात कर रहे हैं। (वे) सभी इस्लामी प्रथाओं को अवैध करार दे देंगे और प्रधानमंत्री, कानून के तहत हिंदू प्रथाओं की रक्षा करेंगे।ओवैसी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के 300 सांसद हैं और वह चुनौती देते हैं कि क्या ‘हिंदू अविभाजित परिवार’ को खत्म कर दिया जाएगा और क्या वह ऐसा कर पाएंगे? उन्होंने दावा किया कि मोदी को पंजाब में यूसीसी लाने के इरादे के बारे में बोलना चाहिए और देखिये क्या प्रतिक्रिया होगी।ओवैसी ने कहा कि मैं फिर कह रहा हूं, प्रधानमंत्री , हिंदू नागरिक संहिता के बारे में बात करना चाहते हैं, इसे लाना चाहते हैं। यही उनका मकसद है। असल मकसद भारत के मुसलमानों को निशाना बनाना और उन्हें अपमानित करना है।”

     

    प्रधानमंत्री ने एक जनसभा में सवालिया लहजे में कहा कि मिस्र में 80-90 साल पहले तीन तलाक प्रथा को खत्म कर दिया गया और यदि यह जरूरी ही था तो फिर पाकिस्तान, कतर एवं अन्य मुस्लिम बहुल देशों में इसे क्यों खत्म कर दिया गया? इस पर ओवैसी ने कहा कि राजग सरकार ने तीन तलाक के विरूद्ध कानून तो बनाया लेकिन उससे जमीनी स्तर पर कोई फर्क नहीं आया।

     

     

    उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का हवाला देते हुए मोदी जी ने कहा है कि वहां तीन तलाक पर प्रतिबंध है। मोदी जी पाकिस्तानी कानून से क्यों प्रेरणा ले रहे हैं? उन्होंने यहां तीन तलाक के विरूद्ध कानून बनाया लेकिन उससे जमीनी स्तर पर कोई फर्क नहीं आया।ओवैसी ने अपने ट्वीट में आरोप लगाया कि एक तरफ प्रधानमंत्री पसमांदा मुसलमानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं जबकि उनके लोग मस्जिदों पर हमले कर रहे हैं, उनकी (मुसलमानों की) आजीविका छीन रहे हैं, उनके घरों पर बुलडोजर चला रहे हैं और पीट-पीटकर उनकी जान ले रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePM मोदी का तीन तलाक पर बड़ा बयान, कहा इसका इस्लाम से संबंध नहीं, एक घर दो कानून से नहीं चल सकता
    Next Article बकरीद से पहले सीएम योगी बोले, तय स्थान पर ही हो कुर्बानी

    Related Posts

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    July 25, 2026

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र आंदोलन के बीच बेगूसराय पुलिस ने की शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.