Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 12 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, भोलेनाथ का करेंगे दर्शन और देंगे हजारों करोड़ की सौगात
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    12 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, भोलेनाथ का करेंगे दर्शन और देंगे हजारों करोड़ की सौगात

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 11, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    12 अक्टूबर को उत्तराखंड दौरे पर पीएम मोदी, भोलेनाथ का करेंगे दर्शन और देंगे हजारों करोड़ की सौगात

    12 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी उत्तराखंड के दौरे पर जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर राज्य की कुमाऊँ क्षेत्र में आ रहे हैं। यहां वो राज्य को 4200 करोड़ों की सौगात देंगे और साथ में बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद भी लेंगे। कल गुरुवार को पीएम नरेंद्र मोदी पहले पिथौरागढ़ पहुंचकर आदि कैलाश के दर्शन करेंगे, इसके बाद जागेश्वर धाम जाएंगे।

     

    क्या है पीएम मोदी का कार्यक्रम

    प्रधानमंत्री मोदी कल सुबह करीब साढ़े नौ बजे पिथौरागढ़ जिले के गुंजी गांव पहुंचेंगे जहां वे स्थानीय लोगों से बातचीत और एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वो स्थानीय कला और उत्पादों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी देखेंगे। वे सेना, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सीमा सड़क संगठन के कर्मियों के साथ बातचीत भी करेंगे।

     

     

    प्रधानमंत्री दोपहर करीब 12 बजे अल्मोड़ा पहुंचेंगे। जहां वो जागेश्वर धाम जाकर बाबा की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लेंगे। लगभग 6200 फीट की ऊंचाई पर स्थित जागेश्वर धाम में लगभग 224 पत्थर के मंदिर हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर करीब 2:30 बजे पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। जहां वे ग्रामीण विकास, सड़क, बिजली, सिंचाई, पेयजल, बागवानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी लगभग 4200 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री कृष्ण परिषद में मनाया गया मुलायम सिंह यादव का पहला पुण्य तिथि
    Next Article सेवा तथा त्याग से आध्यात्मिक मंदिर का निर्माण

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.