Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी प्रेम मतदाताओं को सुनाया कविता
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री मोदी का वाराणसी प्रेम मतदाताओं को सुनाया कविता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 14, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोट डाले जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी इसी चरण में मतदान होना है. इससे पहले पीएम मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों के नाम अपना संदेश भेजा है. इसमें उन्होंने लोगों से लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए कहा है. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए नहीं, लेकिन काशी के लिए मतदान को लेकर नया रिकॉर्ड बनाना चाहिए.’

    अपने संदेश में पीएम मोदी ने कहा, ‘काशी मेरे लिए महज दो शब्द नहीं है. ये मेरे लिए प्रेरणा है. आज काशी विकास के नए पथ पर अग्रसर है. बाबा विश्वनाथ की धरती से वर्ष 2019 में आप भी लोकतंत्र के इस उत्सव में जरूर शरीक हों. आप वोट देने अवश्य जाएं. अपने आस-पड़ोस और साथियों को भी वोट करने के लिए प्रेरित करें. सारा देश उस दिन काशी की तरफ देख रहा होगा.’

    पीएम मोदी ने वाराणसी की जनता को संबोधित करते हुए कहा, ‘कहते हैं इस तपोभूमि में जो भी एक बार आया वह यहीं का होकर रह गया. बीते पांच वर्षों में मैंने भी प्रतिपल इसका अनुभव किया है. साथियों मैं अनुभव कर रहा हूं कि मेरे राजनीतिक और आध्यात्मिक जीवन को दिशा देने और मुझे गढ़ने में काशी का बहुत बड़ा योगदान है. काशी मेरे लिए सिर्फ दो अक्षर नहीं, मेरे रोम-रोम में बसी अध्यात्म, धर्म और संस्कृति की अविरत प्रेरणा है.’आगे प्रधानमंत्री ने कहा है, ‘यह मेरा सौभाग्य है कि आपने मुझे एक सेवक के रूप में काशी की पवित्र भूमि में सेवा करने का अवसर दिया. जिस काशी पर बाबा विश्वनाथ मोहित हों उसे किसी की क्या आवश्यकता है, पर मेरा जीवन काशी और काशीवासियों के कुछ काम आ सका इसका मुझे संतोष है. काशी के धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व में मेरा एक ईंट भी जोड़ना बहुत बड़ा सौभाग्य होता है. काशी के लोगों ने मुझे ये मौका देकर मेरा जीवन धन्य कर दिया है. आज मुझे इस बात का गर्व है कि काशी पिछले पांच वर्षों में जन भागीदारी के साथ विकास की जिस राह पर चल पड़ा है, वह देश के लिए मिसाल है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमित शाह रैली की फोटो हटाए जाने पर भड़की भाजपा
    Next Article एक लाख मतों से जीत दर्ज कराएंगे चंपाई: प्रमोद लाल

    Related Posts

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    June 22, 2026

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    June 22, 2026

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    कथित फर्जी एनकाउंटर के विरोध में युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, बिहार सरकार का पुतला दहन

    तुरामडीह विस्थापितों के समर्थन में उतरी भाजपा, अर्जुन मुंडा बोले- समझौते के क्रियान्वयन तक जारी रहेगा संघर्ष

    सीतारामडेरा बस स्टैंड में रूबी रोड लाइंस के नए कार्यालय का उद्घाटन, अब यहीं से होगी सभी वाहनों की बुकिंग

    जमशेदपुर पहुंचने पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश का भव्य स्वागत

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर देशभर में बढ़ा विरोध, कार्रवाई की मांग तेज

    एनपीए खातों के खिलाफ सख्त अभियान उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने दो संपत्तियों पर किया कब्ज़ा,नीलामी की तैयारी

    NEET परीक्षा पर JMM ने….शिक्षा मंत्रालय पर धिक्कार ….., वायु सेना का धन्यवा

    रामगढ़ सीबीआई की टीम ने घूस लेते सीसीएल कर्मी को रंगे हाथ दबोच..

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.