Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी बोले- इंडिया गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है, देश माफ नहीं करेगा
    Breaking News Headlines राजनीति

    पीएम मोदी बोले- इंडिया गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है, देश माफ नहीं करेगा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    पीएम मोदी बोले- इंडिया गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है, देश माफ नहीं करेगा

    पीलीभीत:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में रैली को संबोधित किया. पीलीभीत से बीजेपी ने वरुण गांधी की जगह जितिन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. 10 साल के कार्यकाल में यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री मोदी यहां पहुंचे हैं. मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है. यह आपके वोट की ताकत है. आपके वोट से मजबूत सरकार बनी है. भाजपा सरकार ने दुनिया को दिखा दिया कि भारत किसी से काम नहीं है. जब नीयत सही होती है. हौसले बुलंद होते हैं तो नतीजे भी सही मिलते हैं.

     

     

    पीएम मोदी ने कहा कि सारी दुनिया की मुश्किलों के बीच भारत आज दिखा रहा है कि उसके लिए कुछ भी असंभव नहीं है. कभी कांग्रेस सरकारें दुनिया से मदद मांगती थीं, लेकिन कोरोना के महासंकट में भारत ने पूरी दुनिया में दवाइयां और वैक्सीन भेजी. दुनिया में कहीं भी युद्ध का संकट आया, हम एक-एक भारतीय को सुरक्षित वापस लाए. अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब के ग्रंथों को पूरी श्रद्धा से भारत लाए और ये सब आपके एक वोट की ताकत से हुआ है.

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इनको राम मंदिर के निर्माण से कल भी नफरत थी और आज भी नफरत है. कांग्रेस ने प्राण प्रतिष्ठा का न्योता मिलने के बाद भी उसका बायकॉट किया. कांग्रेस के जिन नेताओं ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का समर्थन किया, उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निकाल दिया. मोदी ने कहा कि कांग्रेस और सपा के राज में गन्ना किसानों को कैसे अपने ही पैसे के लिए तरसाया जाता था. यह आपसे अच्छा कौन जानता है.

     

     

    पीएम मे आगे कहा कि भाजपा ने गन्ना किसानों की परेशानी कम करने के लिए पूरी ताकत से काम किया. सीएम योगी ने पहले दिन से ही गन्ना किसानों के लिए कई कदम उठाए हैं. वह लगातार काम कर रहे हैं. सपा, बसपा और कांग्रेस के 14 साल में जितने रुपए गन्ना किसानों को मिले थे, उससे ज्यादा पैसे योगी जी की सरकार ने 7 साल में गन्ना किसानों को दे दिए हैं.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर:तेलुगू समाज के लोग अपने रीति रिवाजों के साथ माता नोकालम्मा की पूजा अर्चना की
    Next Article मनी लॉन्ड्रिंग केस में के. कविता को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ी

    Related Posts

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    July 23, 2026

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नकली सिगरेट फैक्ट्री

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.