Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मनी लॉन्ड्रिंग केस में के. कविता को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ी
    Breaking News Headlines राजनीति

    मनी लॉन्ड्रिंग केस में के. कविता को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ी

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    मनी लॉन्ड्रिंग केस में के. कविता को नहीं मिली राहत, न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक बढ़ी
    नई दिल्लीः राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार को आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बीआरएस की नेता के कविता की न्यायिक हिरासत 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दी है. उन्हें 15 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने गिरफ्तार किया था. बता दें कि इससे पहले अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी.

     

     

    ‘मनी लॉन्ड्रिंग का नहीं राजनीतिक मामला’
    के कविता ने अपनी पेशी के दौरान कहा, “यह पूरी तरह से बयान पर आधारित केस है. यह एक राजनीतिक मामला है. यह विपक्षी दलों को निशाना बनाने का केस है. इस मामले में सीबीआई पहले ही जेल में मेरा बयान दर्ज कर चुकी है.”
    एक दिन पहले अंतरिम जमानत याचिका हुई थी खारिज
    बता दें कि लगातार दूसरे के. कविता को कोर्ट से झटका लगा है. इससे पहले सोमवार यानी आठ अप्रैल को अदालत ने उनकी अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जमानत याचिका ये कहते हुए खारिज की गई थी कि उन्हें अंतरित जमानत देने के लिए यह सही समय नहीं है.

     

     

     

    बेटे की परीक्षा के लिए मांग थी जमानत
    के कविता ने अपनी अंतरिम जमानत याचिका में कहा था कि उनके 16 साल के बेटे के एग्जाम हैं. उसे मां के “नैतिक और भावनात्मक समर्थन” की जरूरत है. उधर, ईडी ने इस बात का विरोध किया था. ईडी का कहना था कि कविता ने मामले में सबूतों को नष्ट कर दिया और गवाहों को प्रभावित किया.

    तिहाड़ जेल में बंद हैं कविता
    तेलंगाना के पूर्व सीएम की बेटी और बीआरएस की एमएलसी के कविता तिहाड़ जेल में बंद हैं. बता दें कि जिस आबकारी नीति मामले में कविता आरोपी हैं. उसी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी तिहाड़ जेल में बंद हैं. आप नेता संजय सिंह को हाल ही में जमानत मिली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी बोले- इंडिया गठबंधन ने शक्ति को खत्म करने की सौगंध खाई है, देश माफ नहीं करेगा
    Next Article महाराष्ट्र में MVA ने किया शीट शेयरिंग का ऐलान, कांग्रेस 17 और शरद पवार की पार्टी 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.