Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM मोदी सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम के दौरान बोले : आज भारत डिजिटल पेमेंट के मामले में नंबर वन है
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राष्ट्रीय

    PM मोदी सिविल सेवा दिवस कार्यक्रम के दौरान बोले : आज भारत डिजिटल पेमेंट के मामले में नंबर वन है

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 21, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित 16वें ‘सिविल सेवा दिवस’ कार्यक्रम के में समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे. उन्होंने सिविल सेवा के 15 अधिकारियों को लोक प्रशासन में सर्वोच्च मानदंड स्थापित करने के लिए ‘प्रधानमंत्री उत्कृष्टता मेडल’ से सम्मानित किया. प्रधानमंत्री ने ‘पीएम गतिशक्ति’, ‘आयुष्मान भारत’, ‘हर घर जल’, ‘आकांक्षी जिला’ और ‘समग्र शिक्षा अभियान’ जैसे चुनिंदा सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लोकसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 15 नौकरशाहों को इस वर्ष के लिए दिए गए ‘प्राइम ​मिनिस्टर अवॉर्ड्स आफ एक्सीलेंस इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन 2022’ पर एक कॉफी टेबल बुक का लोकार्पण किया.

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ‘इस साल का सिविल सर्विस डे बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है. यह ऐसा समय है जब देश ने अपनी आजादी के 75 वर्ष पूर्ण किए हैं, ऐसा समय है जब देश ने अगले 25 वर्षों के विराट-विशाल लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए तेजी से कदम बढ़ाना शुरू किया है. मैं आज भारत के हर सिविल सेवा अधिकारी से यही कहूंगा कि आप बहुत भाग्यशाली हैं. आपको इस कालखंड में देश की सेवा का अवसर मिला है…हमारे पास समय कम है लेकिन सामर्थ्य भरपूर है, हमारे लक्ष्य कठिन हैं लेकिन हौसला कम नहीं है, हमें पहाड़ जैसी ऊंचाई भले ही चढ़नी है, लेकिन इरादे आसमान से भी ज्यादा ऊंचे हैं. पहले सोच थी ‘सरकार सब कुछ करेगी’ और अब सोच है ‘सरकार सबके लिए करेगी’!’

     

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16वें सिविल सर्विसेज डे के मौके पर अपने संबोधन में कहा, ‘आज भारत डिजिटल पेमेंट के मामले में नंबर वन है, मोबाइल डेटा दुनिया में सबसे सस्ता है, देश में आर्थिक व्यवस्था बेहद मजबूत है, ग्रामीण अर्थव्यवस्था तरक्की कर रही है. साल 2014 की तुलना में 10 गुना रफ्तार से नए रेल मार्ग बन रहे हैं और कई गुना ज्यादा सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है. इन सभी कार्यों में आपकी भूमिका है. बीते वर्ष 15 अगस्त को मैंने लाल किले से देश के सामने ‘पंच प्राणों’ का आह्वान किया था. विकसित भारत के निर्माण का विराट लक्ष्य हो, गुलामी की हर सोच से मुक्ति हो, भारत की विरासत पर गर्व की भावना हो, देश की एकता और एकजुटता को निरंतर सशक्त करना हो और अपने कर्तव्यों को सर्वोपरि रखना हो…इन पंच प्राणों की प्रेरणा से जो ऊर्जा निकलेगी, व​ह हमारे देश को वह ऊंचाई देगी, जिसका वह हमेशा से हकदार रहा है.’

     

     

    पीएम मोदी ने कहा, ‘अब आजादी के अमृतकाल में युवा अधिकारियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होने वाली है , क्योंकि अगले 15-20 साल आपका कार्य बेहद महत्वपूर्ण होने वाला है, आपको बेहद महत्वपूर्ण सेवा का मौका मिल रहा है. पिछले 9 वर्षों में अगर देश के गरीब से गरीब को भी सुशासन का विश्वास मिला है तो इसमें आपकी मेहनत भी रही है. पिछले 9 वर्षों में अगर भारत के विकास को नई गति मिली है तो ये भी आपकी भागीदारी के बिना संभव नहीं था. कोरोना संकट के बावजूद आज भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है. देश में अधिकारी वहीं हैं, कर्मचारी वहीं है लेकिन उनकी भूमिका बदल गई है. इस कार्य में आपकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि आपकी मेहनत रंग लाई है.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशहर की तिगड़ी करेगी इंदरजीत की राह आसान सेठी, सेवा व चहल भी खेवनहार
    Next Article नक्सलियों और जवानों के बीच मुठभेड, चार से पांच नक्सली घायल

    Related Posts

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    July 24, 2026

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    July 24, 2026

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.