छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सलियों और डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप (डीआरजी) के जवानों के बीच मुठभेड़ हुई. जिसमें चार से पांच नक्सली घायल हुए हैं. सभी सुरक्षाकर्मी सुरक्षित हैं. सर्च ऑपरेशन चल रहा है.
जवान कोन्टा इलाके में सर्चिंग पर निकले थे. नक्सली कमांडर कोसी और मंगडू के मौजूदगी की सूचना मिली थी. कन्हईगुड़ा के पास जवानों की नक्सलियों से मुठभेड़ हुई. जिसमें चार, पांच नक्सली घायल हुआ हैं. इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है.

