Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी बोले- आकांक्षी जिला कार्यक्रम से 112 जिलों में 25 करोड़ लोगों की जिंदगी बदली
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी बोले- आकांक्षी जिला कार्यक्रम से 112 जिलों में 25 करोड़ लोगों की जिंदगी बदली

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 30, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम मोदी बोले- आकांक्षी जिला कार्यक्रम से 112 जिलों में 25 करोड़ लोगों की जिंदगी बदली
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में देश के आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर चलने वाले विशिष्ट कार्यक्रम ‘संकल्प सप्ताह’ का शुभारंभ किया, जो 3 अक्टूबर से शुरू होकर 9 अक्टूबर तक चलेगा. इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने 7 जनवरी, 2023 को की थी. इसका उद्देश्य नागरिकों के जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए ब्लॉक स्तर पर प्रशासन में सुधार करना है. इसे देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है. पीएम मोदी ‘संकल्प सप्ताह’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुबह 10 बजे ‘भारत मंडपम’ पहुंचे. इस दौरान पीएम मोदी ने लोगों से बातचीत भी की। उन्होंने कहा कि आकांक्षी जिला कार्यक्रम ने 112 जिलों में 25 करोड़ से अधिक लोगों की जिंदगी बदल दी है। कार्यक्रम की सफलता अब आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम का आधार बनेगी।

     

     

     

    ‘संकल्प सप्ताह’ का प्रत्येक दिन एक विशिष्ट विकास विषय को समर्पित होगा, जिस पर सभी 500 आकांक्षी ब्लॉक काम करेंगे. देश के अलग-अलग राज्यों से आए हस्तशिल्पियों और कारीगरों ने प्रगति मैदान स्थित अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगा रखी थी. प्रधानमंत्री एक-एक करके सभी स्टॉलों पर गए, वहां रखी कलाकृतियों और उत्पादों को देखा, इन्हें बनाने वालों से बातचीत की. इसके बाद वह मुख्य कार्यक्रम में पहुंचे. ‘संकल्प सप्ताह’ के शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद रहे.‘संकल्प सप्ताह’ कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विकसित भारत की एक प्रमुख शर्त है कि हमारे देश के बच्चों की उत्कृष्ठ शिक्षा हो. मैं कठोर परिश्रम करने वाले और समर्पित भाव से शिक्षा के लिए जीवन जीने वाले सभी शिक्षक साथियों का अभिनंदन करता हूं और धन्यवाद करता हूं. उन्होंने कहा कि देश में 200 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन की डोज दी गई हैं. लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि पशुओं में जो ‘खुर पका, मुंह पका’ बीमारी है, उसके लिए मुफ्त में बहुत बड़ा वैक्सीनेशन का अभियान चल रहा है और पशुओं के लिए यह बहुत अनिवार्य भी है.

     

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पहले सरकार जब घर बनाने का कार्यक्रम करती थी तो एक मॉडल बनाती थी. हमने आकर इसे बदला कि स्थानीय लोग जिन चीजों का उपयोग करते हैं, स्थानीय जो डिजाइन होती हैं वैसे ही पीएम आवास बनना चाहिए और पैसे ऑनर को दे दिए जाएं. पीएम ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में ब्लॉक पंचायतों की बहुत बड़ी भूमिका होती है. जब हर ग्राम पंचायत काम तेजी से करेगी तो ही हर ब्लॉक का विकास तेजी से होगा. जो लोग इस मिशन से जुड़े हैं, मैं सभी लोगों को बधाई देता हूं, धन्यवाद देता हूं. भारत मंडपम, जहां विश्व नेता वैश्विक मुद्दों पर चर्चा करने के लिए एकत्र हुए थे, अब उन व्यक्तियों की मेजबानी कर रहा है जो जमीनी स्तर पर बदलाव लाते हैं. मेरे लिए यह कार्यक्रम G20 शिखर सम्मेलन जितना ही महत्वपूर्ण है.

     

     

     

    पीएम मोदी ने कहा कि अभी जो लोग यहां (भारत मंडपम) आए हैं, वे देश के दूर-सुदूर गांवों की चिंता करने वाले लोग हैं. आखिरी छोर पर बैठे हुए परिवार की चिंता करने वाले लोग हैं. उनकी भलाई के लिए योजनाओं को आगे बढ़ाने वाले लोग हैं और इसी महीने यहां वो लोग भी बैठे थे, जो दुनिया को दिशा देने का काम करते थे. यह भारत सरकार की सोच को दर्शाता है. हम दुनिया में भी भारत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, और देश के अंदर विकास में पीछे रह गए जिलों और क्षेत्रों को भी अन्य डेवलप डिस्ट्रिक्ट के बराबरी पर लाने के लिए काम कर रहे हैं. यह कार्यक्रम टीम भारत की सफलता का प्रतीक है. ये सबका प्रयास की भावना का प्रतीक है. ये कार्यक्रम भविष्य के भारत के लिए भी अहम है. इसमें संकल्प से सिद्धि का प्रतिबिंब है.

    पीएम मोदी बोले- आकांक्षी जिला कार्यक्रम से 112 जिलों में 25 करोड़ लोगों की जिंदगी बदली
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरिणीति चोपड़ा के वेडिंग गिफ्ट पर पति राघव चड्ढा ने दिया रिएक्शन, लिखा- ‘थैंक्यू मिसेज चड्ढा…’
    Next Article हरदयाल सिंह के नाती की दुखद मौत, अंतिम संस्कार आज

    Related Posts

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    November 11, 2026

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    November 11, 2026

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पत्रकार झुकेंगे नहीं, सवाल रुकेंगे नहीं!

    जल जमाव से परेशान लोगों ने गिरिराज कुंदन वाटर पार्क का किया उद्घाटन

    बाड़ा गांव में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी चित्रगुप्त पूजा, भाई दूज पर बहनों ने भाइयों की लंबी उम्र की कामना की

    घर के तीन सदस्यों को शौचालय में बंद कर आधे घंटे तक की रुपये और जेवरात की तलाश, ग्रामीणों की सतर्कता से खाली हाथ भागे बदमाश; घटनास्थल से दो खोखा बरामद

    निशा भगत को न्याय दिलाने की मांग पर भाजपा बारीडीह मंडल ने निकाला कैंडल मार्च

    चित्रगुप्त नगर में श्रद्धा के साथ मना चित्रगुप्त पूजनोत्सव

    जुलुमटांड में असामाजिक तत्वों का आतंक, विद्यालय निदेशक ने मांगी सुरक्षा

    बागों में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के बीच बैठकर ग्रहण किया महाप्रसाद

    शिल्पी राज के गीतों पर झूमा आदित्यपुर एमआईजी मैदान

    भाईदूज पर बहनों ने की भाइयों की लंबी उम्र की कामना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.