Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख उद्योगपतियों से की मुलाकात, भारत में निवेश को किया आमंत्रित
    Breaking News Business Headlines राष्ट्रीय

    PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख उद्योगपतियों से की मुलाकात, भारत में निवेश को किया आमंत्रित

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 23, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    PM मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख उद्योगपतियों से की मुलाकात, भारत में निवेश को किया आमंत्रित
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख कंपनियों के उद्योगपतियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने प्रौद्योगिकी, कौशल और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में भारतीय उद्योग के साथ सहयोग बढ़ाने की अपील की। पीएम मोदी अपने तीन देशों के दौरे के अंतिम चरण के तहत सोमवार को सिडनी पहुंचे। पीएम मोदी एयरपोर्ट पहुंचते ही वहां मौजूद लोगों ने मोदी-मोदी के नारे लगाए। इस दौरान वह अपने ऑस्ट्रेलियाई समकक्ष एंथनी अल्बनीज के साथ बातचीत करेंगे। इसके अलावा वह भारतीय प्रवासियों के एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे।

     

     

     

    भारतीय प्रधानमंत्री ऑस्ट्रेलियाई सरकार के अतिथि के रूप में यह दौरा कर रहे हैं।पीएम मोदी ने उद्योगपतियों की बैठक के दौरान हैनकॉक प्रॉस्पेक्टिंग की कार्यकारी चेयरमैन जीना राइनहार्ट, फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्री के कार्यकारी चेयरमैन एंड्रयू फॉरेस्ट और ऑस्ट्रेलियनसुपर के सीईओ पॉल श्रोडर के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं। नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राइनहार्ट के साथ अपनी बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने भारत में किए जा रहे सुधारों और पहलों पर प्रकाश डाला। मोदी ने उन्हें खनन क्षेत्र में प्रौद्योगिकी, निवेश और कौशल में भागीदार बनाने के लिए आमंत्रित किया। श्रोडर के साथ बैठक में मोदी ने कहा कि भारत दुनिया में विदेशी निवेश के लिए सबसे पसंदीदा अर्थव्यवस्थाओं में एक है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियनसुपर को भारत में निवेश के लिए आमंत्रित किया।इसी तरह फॉरेस्ट के साथ बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में भारतीय कंपनियों के साथ काम करने की समूह की योजनाओं का स्वागत किया।

     

     

     

    इस दौरान उन्होंने हरित हाइड्रोजन मिशन जैसी पहलों का उल्लेख किया। फॉरेस्ट ने भारत में फोर्टेस्क्यू फ्यूचर इंडस्ट्रीज की परियोजनाओं के बारे में प्रधानमंत्री को जानकारी दी। बैठक के बाद श्रोडर ने कहा कि ऑस्ट्रेलियनसुपर भारत में और विशेष रूप से भारतीय राष्ट्रीय अवसंरचना कोष में निवेश करता है। उन्होंने कहा, ”भारत में निवेश करने का हमारा अनुभव बहुत अच्छा रहा है।” फॉरेस्ट ने कहा कि उन्होंने और प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि जीवाश्म ईंधन क्षेत्र के पास अब सीमित समय है और इसकी जगह ऐसे ईंधन का इस्तेमाल करना चाहिए, जो पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचाता है। राइनहार्ट ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार के बड़े अवसर हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleED की पूछताछ के बाद पवार से मिलेंगे एनसीपी के जयंत पाटिल
    Next Article कदमा हिंसा मामले में तुष्टिकरण की राजनीति : सरयू राय

    Related Posts

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.