Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी आज UAE के लिए रवाना, अबू धाबी में भव्य हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी आज UAE के लिए रवाना, अबू धाबी में भव्य हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम मोदी आज UAE के लिए रवाना, अबू धाबी में भव्य हिंदू मंदिर का करेंगे उद्घाटन
    प्रधानमंत्री मोदी आज दो दिवसीय यात्रा के तहत संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे. इस दौरान वह राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायेद अल नाहयान के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे और अबू धाबी में पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन करेंगे. भारत में यूएई के राजदूत अब्दुलनासिर अलशाली ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यूएई यात्रा को द्विपक्षीय संबंधों के लिहाज से “बेहद महत्वपूर्ण” बताते हुए उम्मीद जताई कि यह सामरिक संबंधों को नयी ऊंचाइयों पर ले जाएगी.
    अलशाली ने कहा, “यह दौरा बहुत महत्वपूर्ण है. यह इस  रिश्ते के लिहाज से बेहद अहम है. हम सम्मानित और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में हमारे अतिथि बनने और बीएपीएस मंदिर का उद्घाटन करने के लिए संयुक्त अरब अमीरात आएंगे

     

    विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दोनों पक्ष पत्तन, साजो-सामान, ऊर्जा सुरक्षा, ऊर्जा व्यापार और डिजिटल क्षेत्रों समेत अन्य में आपसी समझ बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. पीएम मोदी और अल नहयान की बातचीत मंगलवार को होगी. क्वात्रा ने बताया कि पत्तन और समुद्री क्षेत्र में सहयोग के लिए कुछ समझौते हो सकते हैं.
    उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच डिजिटल सहयोग साझेदारी का महत्वपूर्ण तत्व है, हम यह भी देख रहे हैं कि क्या हम डिजिटल अवसंरचना के क्षेत्र में निवेश पर सहमति पर पहुंच सकते हैं.”

     

     

    क्वात्रा ने कहा कि दोनों पक्ष समुद्री विरासत के साथ-साथ फिनटेक उत्पादों और रेलवे के क्षेत्रों में संभावित सहयोग की भी पड़ताल कर रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘‘फिलहाल दोनों पक्ष अनेक समझौतों पर चर्चा कर रहे हैं जिन्हें यात्रा के दौरान अंतिम रूप दिया जा सकता है.”

    विदेश मंत्रालय ने यात्रा की घोषणा करते हुए शनिवार को कहा था कि यह प्रधानमंत्री की 2015 के बाद से सातवीं यूएई यात्रा होगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली बड़ी राहत, मानहानि का मामला किया खारिज
    Next Article सर्वदलीय जन एकता मंच के बैनर तले जिला मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन ,उपायुक्त को सौंपे मांग पत्र

    Related Posts

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.