Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन से लेकर रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन से लेकर रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर

    News DeskBy News DeskSeptember 14, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन से लेकर रेल प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमशेदपुर आगमन को लेकर जिला प्रशासन से लेकर रेल प्रशासन भाजपा की टीम पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मौसम ने करवट ली है इंद्र भगवान मेहरबान रहे तो कार्यक्रम ऐतिहासिक होने की पूरी उम्मीद है सूत्रों के अनुसार वीवीआईपी पास के लिए खूब ड्रामा होती हुआ भाजपा खेमें में वही गोपाल मैदान भी वर्षा के कारण अपने रौनक में नहीं है

    टाटानगर स्टेशन और उसके आसपास की सभी कमियों को छुपाने का भरपूर प्रयास किया गया है। जहां कूड़ों का अंबार था उसकी सफाई कर जहां पेड़ पौधे नहीं थे वहां भी दूसरे जगह से पेड़ पौधे मंगा कर लगाए गए हैं। प्लास्टिक के गमले में भी जगह-जगह पेड़ पौधे लगाए गए हैं। बंद पड़े फव्वारों को दुरुस्त कर दिया गया है। सोनारी एयरपोर्ट से लेकर टाटानगर रेलवे स्टेशन बिष्टुपुर गोपाल मैदान जहां-जहां से मोदी गुजरेंगे जहां-जहां रोड शो होगा और वह जाएंगे। उस क्षेत्र की सुरक्षा एसपीजी ने ले लिया है। खुफिया विभाग अलर्ट मोड पर है। जहां कूड़े और झाड़ का अंबार था साफ कर दीवारों पर रंग रोगन पेंटिंग कर दी गई है। ऐसा लग रहा है मानो कोई नया स्टेशन हो कोई बहुत दिन से जो टाटानगर स्टेशन नहीं आया होगा और अचानक टाटानगर स्टेशन आएगा और उसकी कायाकल्प देखकर वह भी चकरा जाएगा। मोदी के आगमन को लेकर ट्रैफिक व्यवस्था में भी भारी बदलाव किए गए हैं। कई जगह की सड़कों को बंद कर दिया गया है वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग भी तैयारियों में जुटा है।
    शनिवार को तैयारियों से संबंधित मॉक ड्रिल किया गया. सोनारी एयरपोर्ट पर सेना और एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर में सैन्य अधिकारियों का दल पहुंच गया है. इन लोगों ने वहां की व्यवस्था को देखा. इन लोगों ने वहां पीएम मोदी के हेलीकॉप्टर की कैसे लैंडिंग होनी है, सुरक्षा का बंदोबस्त कहां होगा. कहां उसका लैंडिंग करायी जायेगी, उसके बारे में विस्तार से देखा गया. 15 सितंबर को पीएम मोदी के आगमन और जाने तक कोई फ्लाइट नहीं चलेगी. इसके अलावा पीएम मोदी के प्रयोग किए जाने वाले रूट लाइन पर नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया गया है, इस संबंध में अनुमंडल दंडाधिकारी द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है. जिला प्रशासन के द्वारा जारी किए गए आदेश में लिखा गया है कि प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा की दृष्टि से सोनारी एयरपोर्ट से 200 मीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून जैसे गतिविधियों पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा. प्रधानमंत्री की सुरक्षा में तैनात सुरक्षा कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि अगर कोई इस नियम का उल्लंघन करता है तो तुरंत उस पर कानूनी कार्रवाई करें.

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जमशेदपुर आगमन को लेकर एसपीजी की टीम ने सुरक्षा के मद्देनजर शनिवार को रिहर्सल किया. पीएम के आने- जाने के लिए निर्धारित रूटों पर सुरक्षा का जायजा लिया गया. स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम ने सोनारी एयरपोर्ट से लेकर बिष्टुपुर गोपाल मैदान और वहां से टाटानगर स्टेशन तक गई. यहां ड्राइ रन किया गया. जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोनारी एयरपोर्ट पर आयेंगे और फिर वहां से बिष्टुपुर होते हुए पहले टाटानगर स्टेशन जायेंगे, उसके बाद वहां के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बिष्टुपुर वोल्टास बिल्डिंग से लेकर गोपाल मैदान चौक तक रोड शो करेंगे. जनता का अभिवादन स्वीकार करेंगे. इसके बाद गोपाल मैदान में वे सभा को संबोधित करेंगे और फिर लौट जायेंगे. उनके आगमन और जाने तक का पूरा रिहर्सल किया गया. उसी तरह सड़क को बंद कर दिया गया था. वे सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक शहर में रहेंगे.

     

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ तीर्थ के आह्वान पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर प्रांगण में समिति के सदस्यों ने चलाया वृहद स्वच्छता अभियान
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिरसानगर पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार मोटरसाइकिल भी बरामद
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    May 27, 2026

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    May 27, 2026

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पचम्बा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो नाबालिग लड़कियां मुक्त, महिला समेत तीन गिरफ्तार

    चाकुलिया में गांजा तस्करी पर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 336 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

    बकरीद को लेकर बर्मामाइंस थाना पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से अमन-शांति के साथ पर्व मनाने की अपील

    जनजातीय क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वाल्मीकिनगर और कैमूर में बनेंगे हेलीपोर्ट : मुख्यमंत्री

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिले विधायक संजीव सरदार, हरिणा मेला को राजकीय मेला घोषित करने की रखी मांग

    मॉकड्रिल बोकारो में आगामी त्योहारों को लेकर जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रही है

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    हाथी-मानव संघर्ष रोकने के लिए एआई तकनीक का सहारा, दलमा-चाकुलिया और चांडिल में लगेंगे स्मार्ट कैमरे

    गिरिडीह खटिया बनी एंबुलेंस, सड़क के बिना तड़पती रही गर्भवती, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के विधानसभा क्षेत्र में विकास की खुली पोल

    जमशेदपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था चिंता का विषय : दिनेश कुमार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.