Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रधानमंत्री मोदी ने ‘व्यवस्थित रूप से’ रोजगार व्यवस्था को खत्म किया : हरियाणा रैली में राहुल गांधी
    Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘व्यवस्थित रूप से’ रोजगार व्यवस्था को खत्म किया : हरियाणा रैली में राहुल गांधी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    प्रधानमंत्री मोदी ने ‘व्यवस्थित रूप से’ रोजगार व्यवस्था को खत्म किया : हरियाणा रैली में राहुल गांधी

    चंडीगढ़:  कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बेरोजगारी के मुद्दे पर बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और उन पर देश में रोजगार व्यवस्था को “व्यवस्थित रूप से” खत्म करने का आरोप लगाया।

    करनाल के असंध में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में विपक्ष के नेता ने विश्वास जताया कि कांग्रेस पांच अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारी जीत हासिल करेगी।

     

     

    रैली में कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी की प्रदेश इकाई के प्रमुख उदयभान और अन्य नेता मौजूद थे।

    भाजपा सरकार पर हमला करते हुए गांधी ने कहा कि उसने हरियाणा को “बर्बाद” कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया, “(प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी ने व्यवस्थित तरीके से देश में रोजगार व्यवस्था को खत्म कर दिया।”

    गांधी ने अपनी हालिया अमेरिका यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने हरियाणा के कुछ प्रवासियों से मुलाकात की जो बेहतर भविष्य की तलाश में वहां गए थे क्योंकि उन्हें अपने गृह राज्य में रोजगार के अवसर नहीं मिल पा रहे थे।

     

     

    उन्होंने हरियाणा के लिए कांग्रेस के चुनावी वादों के बारे में भी बात की, जिसमें उनकी पार्टी के सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,000 रुपये प्रति माह और रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपये में देने की बात शामिल है।

    गांधी ने कहा कि हरियाणा में दो लाख रिक्तियां भरी जाएंगी और कांग्रेस ने न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी का वादा किया है।

    हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस शहरी नक्सलियों की प्रवक्ता बन गयी है: भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा
    Next Article आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह द्वारा नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पैथोलॉजिकल लैब का किया उद्घाटन

    Related Posts

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    November 8, 2026

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.