Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पीएम मोदी ने बांटे 70 हजार नियुक्ति पत्र, कसा तंज, कहा- कांग्रेस राज में कैसे काम करती थी फोन बैंकिंग
    Breaking News Business Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    पीएम मोदी ने बांटे 70 हजार नियुक्ति पत्र, कसा तंज, कहा- कांग्रेस राज में कैसे काम करती थी फोन बैंकिंग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    पीएम मोदी ने बांटे 70 हजार नियुक्ति पत्र, कसा तंज, कहा- कांग्रेस राज में कैसे काम करती थी फोन बैंकिंग
    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेला कार्यक्रम के तहत शनिवार को 70 हजार नियुक्ति पत्र बांटे. पीएम ने उन युवाओं को नियुक्ति पत्र दिया, जिनकी हाल ही में सरकारी नौकरी लगी है. देशभर में 44 जगहों पर इसके लिए कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े.

    सरकारी नौकरी शुरू करने जा रहे युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि किस तरह कांग्रेस के शासन काल में फोन बैंकिंग काम करती थी. नरेंद्र मोदी ने कहा, आज डिजिटल युग है. लोग मोबाइल फोन से बैंकिंग की सेवाएं लेते हैं. फोन बैंकिंग करते हैं. आज से 9 साल पहले जो सरकार थी उसकी फोन बैंकिंग की कल्पना ही अलग थी. रिवाज ही अलग था. उस जमाने में ये फोन बैंकिंग मेरे आपके जैसे सामान्य नागरिकों के लिए नहीं था. उस समय एक खास परिवार के करीबी, कुछ ताकतवर नेता, बैंकों को फोन करके अपने चहेतों को हजारों करोड़ रुपए का लोन दिलवाया करते थे.

     

     

    2014 के बाद देश के बैंकिंग सेक्टर को मुसीबतों से निकाला
    नरेंद्र मोदी ने कहा, ये लोन कभी चुकाया नहीं जाता था. कागजी कार्रवाई होती थी. एक लोन को चुकाने के लिए फिर फोन करके बैंक से दूसरा लोन, दूसरा लोन चुकाने के लिए तीसरा लोन दिलवाना. ये फोन बैंकिंग घोटाला, पहले की सरकार के सबसे बड़े घोटालों में एक था. इसकी वजह से देश की बैंकिंग व्यवस्था की कमर टूट गई थी. 2014 में आपने हमे देश की सेवा करने का मौका दिया. हमने इस स्थिति से बैंकिंग सेक्टर और देश को मुसीबतों से निकाला.

     

     

     

    मजबूत है भारत का बैंकिंग सेक्टर

    पीएम ने कहा, अर्थव्यवस्था के विस्तार में हमारे बैंकिंग सेक्टर की बहुत बड़ी भूमिका होती है. आज भारत उन देशों में से एक है जहां का बैंकिंग सेक्टर सबसे मजबूत माना जाता है. जिन सरकारी बैंकों की चर्चा हजारों करोड़ के नुकसान के लिए होती थी. एनपीए के लिए होती थी. आज उनकी चर्चा रिकॉर्ड प्रॉफिट के लिए हो रही है. हमने सरकारी बैंकों के मैनेजमेंट को सशक्त किया. हमने देश में छोटे-छोटे बैंकों को जोड़कर बड़े बैंकों का निर्माण किया. हमने यह तय किया कि बैंक में सामान्य नागरिक की 5 लाख रुपए तक की राशि कभी ना डुबे. सरकार ने बैंकरप्सी कोड जैसे कानून बनाए ताकि अगर कोई कंपनी बंद भी हो तो बैंकों का कम के कम नुकसान हो. हमने बैंकों को लूटने वालों की संपत्ति जब्त कर ली.

     

     

    पीएम मोदी ने कहा, बैंक के लोगों ने गरीब का जनधन खाता खुले, इसके लिए दिन-रात एक कर दिया. अगर आज देश में करीब 50 करोड़ जनधन बैंक खाते खुले हैं तो इसके पीछे बैंक कर्मियों का परिश्रम है. ये बैंक कर्मियों की ही मेहनत है जिसकी वजह से सरकार कोरोना काल में करोड़ों महिलाओं के बैंक खातों में सीधे पैसे ट्रांसफर कर पाई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर :23 जुलाई विजय कारगिल दिवस के अवसर पर निकलेगी मोटरसाईकल रैली
    Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मणिपुर में जारी हिंसा की रोकथाम को लेकर कदम उठाने हेतु लिखा पत्र

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.